
मदनगंज किशनगढ़. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा किशनगढ़ के चुनाव 20 नवंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनगढ के सभागार में संपन्न होंगे। चुनाव निर्वाचन अधिकारी अजय शर्मा व चुनाव पर्यवेक्षक दीपेंद्र सिंह राठौड़ होंगे।
उपशाखा अध्यक्ष सुभाष चन्द शर्मा ने बताया की उपशाखा अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष के साथ कार्यकरणी का निर्वाचन होगा। उपशाखा की कुल सदस्यता के 4% के अनुसार जिला महा समिति के सदस्य एवं कुल सदस्यता के 1% के अनुसार प्रदेश महासमिति के सदस्यों का भी निर्वाचन होगा।
उपशाखा मंत्री चेतन प्रकाश व्यास ने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक होगा। चुनाव तिथि के दिन प्रत्याशियों की प्रथम का सूची प्रकाशन 11:30 बजे किया जाएगा। नामांकन फार्म की जांच एवं नाम वापस लेने का समय दोपहर 12:30 बजे रहेगा। प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन 1:00 बजे किया जाएगा। आवश्यकता होने पर मतदान दोपहर 1:30 से 3:00 के बीच करवाया जाएगा।