विभिन्न मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

जयपुर। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेंस के आह्वान पर उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के बैनर तले 7 जनवरी तक विभिन्न मांगों को लेकर प्रत्येक मंडल कारखाने एवं शाखा स्तर पर भारी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन तहत 6 जनवरी को जयपुर मंडल स्तर पर सैकड़ों कर्मचारियों ने भारी विरोध किया। सभी कर्मचारी उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ कार्यालय से रैली के रूप में विरोध करते हुए मंडल कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की गई। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित ने बताया कि नई पेशन योजना रद्द कर पुरानी गारंटेड पेंशन योजना लागू की जाए। पदों के सृजन पर लगी रोक हटाई जाए एवं नए कार्यों के लिए बिना मनी वेल्यू नए पदों का सृजन किया जाए। अतिरिक्त कार्य के लिए समयोपरि भत्ते का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। प्रतिवर्ष जीडीसीई का चयन सुनिश्चित किया जाए। रात्रिकालीन पेट्रोलिंग में दो कर्मचारियों को लगाना सुनिश्चित किया जाए व अधिकतम सीमा 12 किलोमीटर की जाए। एसी कोचों के एस्कोर्टिंग कर्मचारियों को गंतव्य स्टेशन पर विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। एलडीसीई सभी कोटियों के लिए ओपन किया जाए। पॉइंट्समैन गेट मेंस सहित सभी कोटियों में ईआर रोस्टर समाप्त कर 8 घण्टे की ड्यूटी कराई जाए। रेल आवासों व काॅलोनियों की जर्जर अवस्थाओं में सुधार किया जाए। विभिन्न केटेगरी के कार्य के जोखिम के अनुसार जोखिम भत्ता दिया जाए। महिला कर्मचारियों को मिलने वाली 730 दिवसों की सीसीएल का पूर्ण वेतन दिया जाए। ट्रैकमैन व ओटी सहायक संवर्गों में लेवल 6 (ग्रेड पे 4200) लागू किया जाए। यातायात व चिकित्सा विभाग के ग्रुप डी कर्मचारियों को लेवल 6 तक पदोन्नति का अवसर दिया जाए।

उच्च गुणवत्ता वाले सुरक्षा उपकरण दिए जाएं

सेफ्टी केटेगरी के कर्मचारियों को उच्च गुणवत्ता वाले सुरक्षा उपकरण समय पर उपलब्ध कराए जाए। यात्रा भत्ते में कटौती रोकी जाए। निगमीकरण एवं मुद्रीकरण बन्द किया जाए। बोनस की सीलिंग लिमिट हटाई जाए। कैरिज एव वैगन में प्रशासन की तानाशाही बन्द की जाए। कर्मचारियों को रात्रिकालीन ड्यूटी भत्ते में कटौती बन्द की जाए। कैरिज एवं वैगन विभाग में पदों को खत्म करना बंद किया जाए आिद प्रमुख मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के जोनल अध्यक्ष विनोद मेहता के साथ मंडल पदाधिकारी रामकिशोर मीना, प्रवीण सिंह चौहान, मोहन पुनिया, महेश शर्मा, राजेश मीना, दीपक वर्मा, सुनील यादव, प्रमोद डांगी के साथ याकत अली, लोकेश, नारद, लोकेश कसाना, अनवर हुसैन, अनिल चौधरी, अर्जुन कुमावत, भवन सिंह गुर्जर, पृथ्वी सिंह यादव, निकेन्द्र सिंह, हनुमान शर्मा, सुधीर उपाध्याय, मंजू मीना, नीलम जाटव, बिमलेश शर्मा ललित विनायक गौतम विनोद कुमावत मनीष शर्मा, नीरज मीना, भुर सिंह मीणा, सुरेंद्र सराफ, देवेंद्र सिंह चौहान, नवनीत गुर्जर, संपत चौधरी सहित हजारों की संख्या में कर्मचारी शामिल होकर इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाया। प्रशासन को सभा के माध्यम से चेतावनी दी कि अगर समय रहते कर्मचारियों की इन मांगों को नहीं माना गया तो जल्दी ही योजना बना कर भारी विरोध के साथ रेल का चक्का जाम भी किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version