अध्यक्ष पारीक, महामंत्री राठी और पाराशर

Spread the love

भाजपा मदनगंज महिला मंडल कार्यकारिणी घोषित


मदनगंज-किशनगढ़.
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रियशील हाडा के निर्देशानुसार एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती श्रीवास्तव के नेतृत्व और मदनगंज मंडल अध्यक्ष किशन बंग की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा मदनगंज मंडल अध्यक्ष संतोष पारीक ने कार्यकारिणी घोषित की है।
भाजपा महिला मोर्चा मदनगंज मंडल अध्यक्ष संतोष पारीक ने बताया कि उपाध्यक्ष मीनू दरडा, सरिता कंवरिया, महामंत्री सुनीता राठी, शतविभा पाराशर, मंत्री राखी शर्मा, सीता कंवर, रिंकू दौलिया, तरुण जैन, कोषाध्यक्ष इन्द्रा करनानी, मीडिया प्रभारी रितू मंगंनानी, सोशल मीडिया प्रभारी संतोष कंवर को मनोनीत किया गया।


इसके साथ ही आईटी प्रभारी आशा टेलर, सदस्य रेणु सोनी, सरोज शर्मा, वंदना शर्मा, लाली राव, ममता जैन, अनीता सोनी, सुमन शर्मा, सरिता शर्मा, मंजू जीनगर, लता खुशहाली, माधुरी फुलवानी, मीनू टेलर को बनाया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित

जयपुर.
भूटान के महामहिम नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने देश के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ऑर्डर ऑफ द द्रूक ग्यालपो से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने इस गर्मजोशी भरे भाव के लिए भूटान के महामहिम नरेश का आभार व्यक्त किया है।
भूटान के प्रधानमंत्री के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई ट्वीट्स में कहा कि
धन्यवाद ल्योंचेन/पीएम भूटान! मैं इस गर्मजोशी भरे भाव से अत्यंत कृतज्ञ हूं और भूटान के महामहिम नरेश के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
मुझे भूटान के अपने भाई.बहनों से अत्यधिक स्नेह प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है और मैं भूटान के राष्ट्रीय दिवस के शुभ अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं।
मैं भूटान के सतत विकास के अनूठे मॉडल और गहन आध्यात्मिक जीवन शैली के लिए उसकी प्रशंसा करता हूं। एक के बाद एक सभी द्रूक ग्यालपो महामहिम नरेश ने इस देश को एक विशिष्ट पहचान दी है और पड़ोसी से मित्रता के उस विशेष जुड़ाव को काफी बढ़ाया है जो हमारे राष्ट्र साझा करते हैं।
भारत भूटान को अपने एक सबसे करीबी मित्र और पड़ोसी के रूप में सदैव ही सराहेगा और हम हरसंभव तरीके से भूटान की विकास यात्रा में सहयोग देना जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *