Spread the love

आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ का संभावित मंगल प्रवेश 15 को
मदनगंज किशनगढ़।
श्री मुनिसुव्रत नाथ दिगंबर जैन पंचायत के तत्वावधान एवं वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में 22 से 27 जनवरी तक आयोजित होने वाले श्रीमद् जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार पाटनी ने बताया कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में इंदिरा नगर स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं सिटी रोड स्थित श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर में नवनिर्मित मान स्तंभ की प्रतिमाओं का पंचकल्याणक किया जाएगा। जिसके लिए वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ के कदम किशनगढ़ की ओर बढ़ रहे हैं। गुरुवार को आचार्य श्री ससंघ ने मंगल विहार करते हुए कल्याणपुरा में रात्रि विश्राम किया। यहां से करीब किशनगढ़ की 100 किलोमीटर की दूरी बची हुई है। जिसे आचार्य श्री द्वारा 15 जनवरी तक पूरी कर मार्बल नगरी में मंगल प्रवेश करने की संभावना है। पंचायत के उपाध्यक्ष दिलीप कासलीवाल ने बताया कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को लेकर मार्बल नगरी में वर्धमान सभागार का निर्माण किया जा रहा है। जिसका कार्य क्रिस्टल पार्क के सामने अंतिम चरण में है। वही महोत्सव को लेकर नगर को रोशनी से सजाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत 22 तारीख को घट यात्रा के साथ ही महोत्सव का आगाज होगा। पंचायत प्रचार मंत्री गौरव पाटनी एवं महोत्सव के प्रचार सहयोगी संजय जैन ने बताया कि महोत्सव के तहत 22 जनवरी को गर्भ कल्याणक पूर्वार्द्ध, 23 को गर्भ कल्याणक उत्तरार्द्ध, 24 को जन्म कल्याणक महोत्सव, 25 को तप कल्याणक महोत्सव, 26 को केवल ज्ञान कल्याणक महोत्सव एवं 27 जनवरी को मोक्ष कल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पंचायत के मंत्री सुभाष बड़जात्या ने बताया कि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए 23 कमेटियों का गठन किया गया है। जिसमें प्रभारी के साथ सदस्य बनाकर टीम को कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है। पंचायत के उपमंत्री दिनेश पाटनी ने बताया कि महोत्सव में गणिनी आर्यिका 105 यशस्वीनी मति माताजी ससंघ की एवं आर्यिका सरस्वती मति माताजी ससंघ गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
पंचायत कोषाध्यक्ष चेतन प्रकाश पांडया ने बताया कि महोत्सव के तहत 22 जनवरी को आयोजित होने वाली घटयात्रा के कलश एवं 24 जनवरी को भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव पर आयोजित होने वाले जन्माभिषेक कलश का आवंटन के लिए समिति का गठन कर समाज बंधुओं को अधिक से अधिक आवंटित किया जा रहा है।