प्रजापति समाज यादे शक्ति सेना ने किया पौधरोपण

Spread the love

आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत कार्यक्रम


मदनगंज-किशनगढ़.
आजादी के 75 अमृत महोत्सव के तहत प्रजापति समाज श्री यादे शक्ति सेना ने 175 पौधे लगाए। कार्यक्रम में अतिथि अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, सभापति दिनेश सिंह राठौड़, किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर जैन व श्री यादे शक्ति सेना अध्यक्ष रामसहाय प्रजापति ने रुपनगढ़ रोड पर पौधरोपण का शुभारंभ किया। इस दौरान नीम, अशोक, बील एवं छायादार पौधे लगाए गए। अतिथियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने पौधरोपण का महत्व बताते हुए कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है। दूषित वातावरण से मुक्ति पाने के लिए पौधारोपण ही एक मात्र उपाय है। लोगों द्वारा की जा रही पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई ने मानव जीवन को खतरे में डाल दिया है। तरह-तरह की बीमारियों को जन्म दिया है। वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक है।
श्री यादें शक्ति सेना अध्यक्ष रामसहाय प्रजापति ने कहा कि 175 पौधों की सार संभाल का जिम्मा श्री यादें शक्ति सेना का है इनका पूरा ध्यान रखा जाएगा व आगे भी समाज द्वारा और पौधे लगाए जाएंगे। इस दौरान किशन लाल प्रजापति, रमेश प्रजापति, रामसहाय प्रजापति, रमेश प्रजापति, मनोनीत पार्षद पवन प्रजापति, यशवंत प्रजापति, सुरेश प्रजापति, चंदू प्रजापति, पार्षद पति रामदेव प्रजापति, शिव प्रजापति, बनवारी प्रजापति, रामलाल प्रजापति, गोपाल प्रजापति, अनीता प्रजापति, देवेंद्र प्रजापति सहित कई समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *