शिक्षा अधिकारियों का किया अभिनंदन
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की ओर से आयोजन

मदनगंज-किशनगढ़.
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा किशनगढ़ की बैठक व अभिनन्दन समारोह का आयोजन उपशाखा अध्यक्ष सुभाष चन्द शर्मा की अध्यक्षता व प्रदेश अतिरिक्त मंत्री महेंद्र लखारा व प्रदेश विभाग संगठन मंत्री पवन कुमावत के सानिध्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनगढ़ के सभागार में किया गया। प्रदेश अतिरिक्त मंत्री महेन्द्र लखारा ने संगठन की रीति नीति पर प्रकाश डाला और सदस्यता अभियान में सभी ऊर्जावान शिक्षकों के सकारात्मक प्रयासों की सराहना की। बैठक में संगठन के वार्षिक सदस्यता अभियान की प्रगति पर चर्चा की गई। साथ ही सदस्यता अभियान के दौरान ब्लॉक के शिक्षकों की प्राप्त समस्याओं का संकलन कर निस्तारण करवाने पर चर्चा की गई।
उपशाखा मंत्री चेतन प्रकाश व्यास ने बताया कि इस अवसर पर अभिनन्दन समारोह का आयोजन भी किया गया। जिसमें मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद शर्मा के विभागीय पदोन्नति में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नति होने पर संगठन के द्वारा अभिनंदन किया गया व अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल ढाका के सेवानिवृत्ति पर संगठन के द्वारा अभिनंदन किया गया। साथ ही किशनगढ़ ब्लॉक के ही प्रधानाचार्य प्रेमचंद अजमेरा की विभागीय पदोन्नति में जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नत होने पर संगठन के द्वारा अभिनंदन किया गया।
इसी के साथ राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित किशनगढ़ की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर केबीसी की हॉट सीट पर बैठ कर आए शिक्षक आलोक शर्मा का भी संगठन के द्वारा अभिनंदन किया गया। आलोक शर्मा ने इस समारोह में अपनी जीती हुई राशि में से 21000 रुपए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनगढ़ को विद्यालय विकास हेतु देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, जिला अतिरिक्त मंत्री सतीश शर्मा, उपशाखा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार चौधरी, उपाध्यक्ष पुरुष रणजीत चौधरी, सुशील शर्मा, रतन लाल माली, चेतन जिन्दागल, संजय धीया, धीरज माली, अनिल चौधरी, रामधन शर्मा, नीरज पारीक, राधेश्याम शर्मा, राजेश मालाकार, नरेंद्र सोनी, विशाल शर्मा, विजय सोनी, रामप्रसाद वैष्णव, दीपक कुमावत, धर्मेन्द्र नरुका, महेश कुमावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन जिला अतिरिक्त मंत्री सतीश शर्मा ने किया।
