
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन
मदनगंज किशनगढ़. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मदनगंज मंडल अध्यक्ष संतोष पारीक के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस दिनांक 17 .9.2022 को मदनेश गौशाला में गोवंश में फैल रहे लम्पी स्किन वायरस की रोकथाम के लिए आयुर्वेदिक औषधि युक्त लड्डू खिलाकर , जड़ी – बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से हवन करके व गौशाला में सामग्री देकर, गायों को हरा चारा खिलाकर गोवंश की रक्षा की कामना, स्वास्थ्य की रक्षा की कामना ईश्वर से गायत्री मंत्र जप करके की। इस कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा श्री मदनेश गौशाला के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हीरालाल बाहेती, नटवरलाल बाहेती, ओम प्रकाश पारीक व सुभाष चौधरी, राजेश शर्मा, अंकुश शर्मा, राजेश नवहाल, पंकज पहाड़िया पार्षद राजू शर्मा पार्षद मनीष खंगारोत व पूर्व चेयरमेन गुणमाला पाटनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनिता रादंड, महिला मोर्चा अध्यक्ष संतोष पारीक, मीडिया प्रभारी रितु मंघनानी, मीना चौधरी , सीमा गुर्जर ,मोहिनी प्रजापत, श्वेता गुर्जर, सरोज शर्मा, राजेश सोनिया आदि मातृशक्ति भी उपस्थित रही। किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन में विश्व की सबसे बड़े रक्तदान अभियान के तहत “मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव” मानव कल्याण को समर्पित विशाल रक्तदान शिविर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद मदनगंज किशनगढ़ व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मदनगंज किशनगढ़ द्वारा रखा गया। जिसमें सहभागी बने ।इस पुनीत कार्य में रीतू मंघनानी , मीना चौधरी तथा नीकिता ने रक्तदान कर मानव कल्याण में कार्य किया।