भाजपा मदनगंज मंडल की ओर से किया गया पौधरोपण

Spread the love

मदनगंज किशनगढ़. भारतीय जनता पार्टी मदनगंज मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत आज पर्यावरण संरक्षण संकल्प कार्यक्रम निमित कृष्णापुरी स्थित खेल मैदान पर पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संयोजक अशोक शर्मा , जगदीश सिंह खंगारोत काकोसा ने बताया कि शुक्रवार को सांसद भागीरथ चौधरी व मदनगंज मंडल अध्यक्ष किशन बंग के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने खेल मैदान पर वृक्षारोपण किया। पौधे लगाकर उनके पालन पोषण की शपथ ली गई सांसद भागीरथ चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष है तो जीवन है पर्यावरण को परमात्मा के समान है यदि पर्यावरण स्वच्छ नहीं रहेगा तो मानव जीवन के लिए बहुत ही खतरनाक हो जाएगा हमे अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। वृक्ष लगाने के साथ उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की होनी चाहिए। स्वच्छ वातावरण होगा तभी हम स्वस्थ रह पाएंगे मंडल अध्यक्ष किशन बंग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति हमें जीवन देती है। हमें प्रकृति की सुरक्षा,उसके संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्पित होना चाहिए और भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र का अनुसरण करते हुए कार्य कर रही है। प्रत्येक प्राणी मात्र की चिंता करने वाली पार्टी मात्र भारतीय जनता पार्टी है। वृक्षारोपण के पश्चात खेल मैदान की स्वच्छता और सुंदरता के लिए साफ सफाई की और कटीली झाड़ियों को भी हटाया । सुशील दाधीच तिलोनिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में महेंद्र पाटनी, गुणमाला पाटनी, किशन गोपाल दरगड, बनवारी लाल डागा, पदम राज सैनी, प्रहलाद जांगिड़, सुशील दाधीच तिलोनिया, रजनीश सेन ,हर्षित अजमेरा, सतीश पाराशर, कैलाश जांगिड़, सुनील शर्मा, अशोक शर्मा, राजेश नेहवाल, विकास सोनी, नवीन बैरवा, योगेंद्र सिंह पार्षद मानवेंद्र सिंह, कमल सिंह, मूरत यादव, नवीन यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *