भाजपा नेता राधेश्याम उपाध्याय के जन्म दिवस समारोह में शामिल हुए लोग

Spread the love

जयपुर. आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई है और विभिन्न दलों के नेता शक्ति प्रदर्शन करने में जुट गए हैं। सभी पार्टियों के नेता किसी ना किसी कार्यक्रम के माध्यम से अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं और अपना दमखम दिखा रहे हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर के सांगानेर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रशिक्षण विभाग भाजपा के संयोजक राधेश्याम उपाध्याय का 2 जुलाई को जन्मदिन मनाया
जन्मदिन समारोह में आने वालों की संख्या दस हजार से अधिक बताई गई है।

इसमें सांसद जयपुर रामचरण बोहरा, राज. सार्वजनिक मण्डल के पूर्व अध्यक्ष एस डी शर्मा, अखिल भारतीय हरियाणा गौड ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरधीचंद शर्मा, गौड सनाड्य फ़ाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष देवीशंकर शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री हरी शर्मा, राज. ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आर एस जैमिनी, महानगर अध्यक्ष मोहनप्रकाश शर्मा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती संतोष शर्मा, पूर्व मंत्री शैलेंद्र जोशी, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी महेश शर्मा, जिला अध्यक्ष राघव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष केदार शर्मा, जिला महामंत्री कुलवंत सिंह, जिला मंत्री स्नेहलता शर्मा, पूर्व विधायक बीरु सिंह राठौड़, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र भार्गव, संगीत एकेडेमी के पूर्व अध्यक्ष अशोक पण्ड्या, सांगानेर विधानसभा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष अतिवरिष्ठ श्रीप्रकाश तिवाड़ी, निगम फायर समिति चेयरमैन पारस जैन, पार्षद रामअवतार गुप्ता, गिर्राज शर्मा, शक्तिप्रकाश यादव, जय वशिष्ठ, रवि उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष अशोक रावतानी, जगदीश चंद्रावत एवं मण्डल, वार्ड व बूथ के पदाधिकारियों सहित सभी कालोनियों की विकास समितियाँ व व्यापार मण्डल एवं सर्व समाज के हजारों नागरिकों ने उपस्थित होकर राधेश्याम उपाध्याय को जन्मदिन की शुभकामनाएँ प्रेषित कर समारोह में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.