पाटनी ने की सडक़ों की हालत सुधारने की मांग

Spread the love

नगर में सडक़ों का हाल बेहाल
आवागमन में भारी परेशानी तथा आम नागरिक हो रहे दुर्घटना के शिकार


आम जनता आक्रोशित व आंदोलित
मदनगंज किशनगढ़. भाजपा नेता महेंद्र पाटनी ने नगर की सडक़ों की हालत सुधारने की मांग की है। पाटनी ने कहा कि किशनगढ़ की सडक़ों के गड्ढो में कचरा युक्त मिट्टी डालने की बजाय बरसाती मौसम में हाइवे की सडक़ों के पेच कार्य की तरह शहर की सडक़ों के गड्ढो में ठोस मिक्स मटेरियल गिट्टी आदि डालकर डब्ल्यू बी एम मरम्मत कार्य किये जाने से ही शहर की गड्ढों में तब्दील सडक़ों को आवागमन के लिए ठीक किया जाना संभव है।
भाजपा नेता महेंद्र पाटनी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के राजस्थान के मुख्य अभियंता संजीव माथुर से संपर्क कर किशनगढ़ में प्रशासनिक अनदेखी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि नगर के मुख्य मार्गों की सडक़ों का समय रहते तथा नियमित पेच आदि मरम्मत कार्य नहीं किए जाने से गड्ढों में तब्दील सडक़ों पर आवाजाही में भारी परेशानी तथा आम नागरिक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। जिससे नगर की जनता आक्रोशित व आंदोलित है।
राज्य के मुख्य अभियंता माथुर के निर्देशानुसार अजमेर में पदस्थापित अतिरिक्त मुख्य अभियंता विकास दीक्षित ने नगर के सभी मुख्य मार्गों की सडक़ों पर आवागमन हेतु तुरंत दुरुस्ती करण कार्य शुरू करने तथा 5 सितंबर से सडक़ों के ठोस मरम्मत कार्य आदि किए जाने के क्षेत्रीय अधिशासी अभियंता सतीश गुप्ता को आदेश देने की जानकारी देकर भाजपा नेता पाटनी को भरोसा दिलाया कि नगर की मुख्य मदनगंज रोड व पुरानी मिल चौराहे से सरवाडी गेट तक तथा रेलवे स्टेशन रोड आदि सभी पीडब्ल्यूडी की सडक़े दुरस्त करा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version