
मदनगंज किशनगढ़. पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार संघ, राजस्थान के तत्वावधान में मार्वल एरिया स्थित प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया एवं कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रामसहाय प्रजापति ने पंडित दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डाला कि किस तरह उन्होंने अपना समस्त जीवन भारत माता की एकता अखंडता और उन्नति के लिए न्योछावर कर दिया। जिला अध्यक्ष डॉक्टर अनिल पालीवाल ने पंडित दीनदयाल के एकात्म वाद और अंत्योदय विचार दर्शन पर अपने विचार रखें।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मुंह मीठा कराया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रामसहाय प्रजापति, जिला अध्यक्ष डॉ अनिल पालीवाल, गजानंद खींची, महेश खारोल, राम अवतार, राहुल, जीतू, महेंद्र नय्यर आदि उपस्थित रहे।