राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के चुनाव : निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी

Spread the love

अजमेर, 30 दिसंबर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला अजमेर के सत्र 2021-22 के वार्षिक चुनाव अजमेर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोपदड़ा में चुनाव अधिकारी सुषमा विश्नोई और चुनाव पर्यवेक्षक गुरुशरण गोयल के नेतृत्व में हुए। संपूर्ण कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई।
अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि इस चुनाव प्रक्रिया में जिन पदों पर चुनाव हुआ, उन पदों में सभा अध्यक्ष के रूप में नारायण लाल चौधरी, उपसभाध्यक्ष विष्णु सिंह राठौड़ और राजेंद्र सुजेडीया, अध्यक्ष पद पर सत्यनारायण शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, उपाध्यक्ष पुरुष अर्जुन खटीक, उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा धन्ना लाल जाट, उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा गोविंद राम लोहार, उपाध्यक्ष संस्कृत शिक्षा राजेंद्र गौड़, मंत्री चेतन प्रकाश जिन्दागल, अतिरिक्त जिला मंत्री ताराचंद प्रजापत, सचिव माध्यमिक रोहित कुमार सारस्वत, सचिव प्राथमिक सतीश कुमार शर्मा, सचिव संस्कृत शिक्षा मेघराज मुड़वाडिया, महिला मंत्री रेखा बघेल, कोषाध्यक्ष नसीर काठात, प्राध्यापक प्रतिनिधि रामधन शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक बृजेश कुमार आसोपा, अध्यापक रामबाबू स्वर्णकार, पंचायत समिति शिक्षक अनिल राव, संस्कृत शिक्षा प्रतिनिधि गोविंद जांगिड़, महिला शिक्षक प्रतिनिधि श्रीमती शाहिना परवीन, शारीरिक शिक्षक बलराज सिंह चौहान, प्रबोधक प्रतिनिधि संजय कुमार जैन, प्रयोगशाला सहायक विजय बसरानी, पुस्तकालय अध्यक्ष मदन मोहन परेवा, निजी शिक्षण संस्था शिक्षक प्रतिनिधि श्रीमती पूजा शर्मा और सेवानिवृत्त शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती उषा जोशी का निर्वाचन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष महेंद्र लखारा, प्रदेश सह संगठन मंत्री महावीर वर्मा, संभाग संगठन मंत्री कैलाश कच्छावा, उपाध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, विभाग संगठन मंत्री पवन कुमावत, जिला संगठन मंत्री दीपेंद्र सिंह राठौड़ उपस्थित थे। अंत में मंत्री चेतन प्रकाश जिन्दागल ने सभी आगंतुक शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *