नर्सिंग स्टाफ का किया अभिनंदन

Spread the love

भाजपा मंडल अध्यक्ष किशन बंग के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित


मदनगंज-किशनगढ़.
भारतीय जनता पार्टी मदनगंज मण्डल अध्यक्ष किशन बंग के नेतृत्व में एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक जैन के मुख्य आतिथ्य में राजकीय यज्ञ नारायण अस्पताल में अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस पर अस्पताल में कार्यरत सभी नर्सिंग स्टाफ का अभिनंदन किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नर्सिंग स्टाफ को अंगवस्त्र पहनाकर उपहार स्वरूप पेन भेंट कर मिठाई खिलाकर बधाई दी। मण्डल अध्यक्ष किशन बंग ने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं में समर्पण भाव से समर्पित सभी नर्सिंग स्टाफ को उनकी अनुकरणीय मानव सेवा के लिए आभार व्यक्त करते हुए कोरोना काल जैसी विश्वव्यापी महामारी में देश पहले की भावना से अपनी जान की परवाह किये बगैर जो उत्कृष्ट सेवाएँ देकर देश की कोरोना से लड़ाई में जिस जोश जुनून और जज्बे और साहस के साथ उसे हराया उसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि अगर आप न होते तो आज हम न होते आपकी उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय सेवाओ के लिए देश आपको सलाम करता है।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक जैन ने मदनगंज मंडल अध्यक्ष किशन बंग सहित सभी मंडल पदाधिकारियों और भारतीय जनता पार्टी मदनगंज मंडल की प्रशंसा की। समय समय पर आवश्यकता पडऩे पर चिकित्सालय को मदनगंज मंडल की ओर से सहायता एवं सेवाएं मिलती रहती है। अंत में सभी चिकित्सा कर्मियों की ओर से डॉ. जैन ने मदनगंज मंडल को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं अंत मे चिकित्सालय के नर्सिंग स्टाफ के मुख्य वीरेंद्र सिंह ने स्टाफ का स्वागत अभिनंदन कर उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए सभी नर्सिंग स्टाफ की ओर से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नर्सिंग स्टाफ सह प्रभारी रिंकू यादव, ओमप्रकाश भाटी, नीलम सिंह, खुशबू गुर्जर, रिजवान सोलंकी, यशवंत, ओम प्रकाश बैरवा, लैब टेकनीशियन रामनिवास, राजेश, महावीर, गुलशन, मोहम्मद हनीफ, उषा देवी उपस्थित रहे। भाजपा मदनगंज मंडल से पार्षद सुनीता राठी, ऋतु मंगनानी, जुगल राठी सीए, वहीद मंसूरी, हर्षित अजमेरा, सुशील दाधीच तिलोनिया, राजेश शर्मा, रजनीश सेन, सन्नी राव, राजकुमार सोनी, अजित बंजारा, लाभ सिंह, सतीश पाराशर, राजेश खोरवाल, बंसीलाल कवरियां आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.