द्रौपदी से अब दूर नहीं राष्ट्रपति की कुर्सी, गांव में लड्डू बनकर तैयार

Spread the love
द्रौपदी मुर्मू के गांव में जीत की खुशी में बांटने के लिए बनाए जा रहे लड्डू।

नई दिल्ली। देश के 15वें राष्ट्रपति के नाम का इंतजार चंद पलों में दूर होने वाला है। द्रौपदी मुर्मू के गांव में जीत की खुशी में आस—पास गांवों में बांटने के लिए लडृडू बन रहे हैं। गांव के लोग हलवाइयोें के साथ लड्डू बनाने व बांटने की तैयारियों में जुटे हैं। राष्ट्रपति चुनाव में पहले राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो गई है। इसमें सांसदों के वोटों की गिनती हुई है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू को 540 और यशवंत सिन्हा को 208 सांसदों का वोट मिला है। 15 वोट रद्द हो गए हैं।

द्रौपदी मुर्मू का वोट वैल्यू 3 लाख 78 हजार है। वहीं यशवंत सिन्हा का वोट वैल्यू 1 लाख 45 हजार 600 है। संसद के कमरा नंबर 63 में सांसदों के वोटों की गिनती पूरी होने के बाद अब राज्यों के वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। इसके बाद जीते हुए प्रत्याशी का ऐलान हो जाएगा।

NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का जीतना तय है। वे देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। इधर, काउंटिंग के बीच द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न शुरू हो गया है। लोग ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के जरिए मुर्मू की जीत केकी आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर हरे हैं। ओडिशा के रायरंगपुर में मुर्मू के गांव और ससुराल में लड्‌डू बन रहे हैं। लड्डू बांटने की ग्रामीणों ने पूरी तैयारी कर ली है। द्रौपदी मुर्मू के रायरंगपुर स्थित मायका उपरवाड़ा और ससुराल पहाड़पुर में भी उल्लास का माहौल है।

25 को होगा शपथ ग्रहण कार्यक्रम

वोटों की गिनती खत्म होने के बाद देश के नए राष्ट्रपति की घोषणा कर दी जाएगी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्य रात्रि को खत्म हो रहा है। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा। भाजपा कार्यालय में भी जश्न की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *