
जयपुर, 28 फरवरी। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने विप्र कल्याण बोर्ड में हरियाणा ब्राह्मण समाज के सीताराम नेहरू को सदस्य मनोनीत किया है। इस सीताराम नेहरू सहित समाज के विभिन्न राजनेताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया है। इस मनोनयन पर सीताराम नेहरू ने कहा कि उसे प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका वे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
उनके मनोनयन पर कई समाजबंधुओं ने उन्हें फोन कर बधाई दी व इस नियुक्ति पर हर्ष जताया है। खवारानीजी के बाबूलाल कुलचानिया, रमेश शर्मा, राकेश शर्मा, राधेश्याम दयालपुरा वाले, मुकेश आदाला, केदार शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा आदि ने सीताराम नेहरू को बधाई दी है।
दो सदस्यो ने पद लेने से किया इनकार
उल्लेखनीय है कि सरकार की ओर से आज सात बोर्डो व निगमों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। साथ ही विभिन्न वोर्डों व निगमों में 67 सदस्यों का भी मनोनयन किया गया है। इसमें सचिन पायलट गुट के राजेश चौधरी व सुशील आसोपा ने पद लेने से इनकार कर दिया है।