Spread the love
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दौसा जिले की निर्झरना एवं बांदीकुई उप-तहसील को तहसील में क्रमोन्नत करने दौसा जिले के ही आभानेरी को नवीन उप तहसील बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। क्रमोन्नत तहसील निर्झरना में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त तथा 10 पटवार मण्डल व 43 राजस्व ग्राम तथा बांदीकुई में 8 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 26 पटवार मण्डल व 123 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। साथ ही, नवीन उप तहसील आभानेरी में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 6 पटवार मण्डल तथा 23 राजस्व ग्राम शामिल किए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में सुगमता होगी।