यहां बनेगी नई उप तहसीलें

Spread the love

मुख्यमंत्री गहलोत ने दी स्वीकृति


जयपुर.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा जिले में बपावरकलां (तहसील सांगोद) को बारां जिले में मिर्जापुर (तहसील अन्ता) को तथा भीलवाड़ा जिले में (पोटलां तहसील) सहाड़ा को नवीन उप तहसील बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में सुगमता होगी। नवीन उप तहसील बपावरकलां में 2 भू.अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 8 पटवार मण्डल तथा 32 राजस्व ग्राम, नवीन उप तहसील मिर्जापुर में 3 भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 8 पटवार मण्डल तथा 26 राजस्व ग्राम तथा नवीन उप तहसील पोटलां में 3 भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 8 पटवार मण्डल तथा 33 राजस्व ग्राम शामिल होंगे।
इसी तरह बीकानेर जिले में नवीन उप तहसील हदां (तहसील कोलायत) दंतौर (तहसील खाजूवाला) एवं सूडसर (तहसील श्रीडूंगरगढ़) बनाने के प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति दी है।
सीएम गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में सुगमता होगी। नवीन उप तहसील हदां में 3 भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 9 पटवार मण्डल व 51 राजस्व ग्राम, नवीन उप तहसील दंतौर में 2 भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 7 पटवार मण्डल व 10 राजस्व ग्राम तथा नवीन उप तहसील सूडसर में 4 भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 14 पटवार मण्डल व 35 राजस्व ग्राम शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *