Spread the love
कोच्ची। केरल के कोच्चि स्थित नौसैनिक अस्पताल में नौसेना का 44 वर्षीय एक अधिकारी मृत पाया गया। दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी) ने यह जानकारी दी।
नौसेना की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि ओडिशा के मूल निवासी लेफ्टिनेंट कमांडर संतोष कुमार पात्रो सोमवार तडक़े नौसेना के अस्पताल में मृत पाए गए। नौसेना के अनुसार स्थानीय पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। एसएनसी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अभी तक नौसेना अधिकारी की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।