सांसद दीया कुमारी ने किया BJP का चुनाव प्रचार, रैली में कहा- हिमाचल में फिर से बनेगी भाजपा की सरकार

Spread the love

राजसमंद। सांसद दीया कुमारी ने हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र नाहन में डॉ. राजीव बिंदल के समर्थन में आयोजित विशाल संकल्प रैली को संबोधित किया। सांसद दीया ने कहा कि‍ उपस्थित विशाल जनसमूह को देखकर यह आभास हो गया है कि हिमाचल में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। नाहन ही नहीं पूरे हिमाचल प्रदेश में भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। रैली को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने भी संबोधित किया।

गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारे में सुना शबद कीर्तन

हिमाचल प्रदेश के नाहन विधानसभा क्षेत्र में चुनावी बागडोर संभालने पहुंची सांसद दीया कुमारी ने सिख धर्म गुरु गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर दशमेश स्थान नाहन गुरुद्वारे में शबद कीर्तन सुना। साथ में विधानसभा प्रत्याशी डॉ. राजीव बिंदल उपस्थित थे। इस गुरुद्वारे में सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी ने अपने साढ़े 4 वर्ष बिताए थे।

प्रचार प्रसार बैठक में लिया भाग

हिमाचल प्रदेश मे आगामी विधानसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार- प्रसार के लिए नाहन मे आयोजित बैठक में सम्मिलित होकर जिले की पांचों विधानसभा सीटों नाहन, पौंटा-साहिब, शिलाई, रेणुकाजी एवं पछाड़ की स्‍थि‍ति‍ पर चर्चा कर चुनावों के लिए विशेष रणनीति तैयार की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version