मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए यशस्वी निर्णय लिए: दीयाकुमारी

Spread the love

महिला मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण शिविर

राजसमन्द/उदयपुर। सांसद दीयाकुमारी ने उदयपुर में महिला मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अपने सुशासन के आठ वर्ष पूरे कर रही है। इन आठ वर्षों में भाजपा के नेतृत्व वाली लोक कल्याणकारी सरकार ने कृषि गरीब कल्याण आन्तरिक एवं बाहरी सुरक्षा सामाजिक सुरक्षा आर्थिक स्वालम्बन आधारभूत ढांचे का विकास पर्यावरण व देश के सांस्कृतिक मूल्यों के क्षेत्र में जहां एक तरफ ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किये है वहीं महिलाओं के स्वालम्बन की दिशा में यशस्वी निर्णय करते हुए उनको धरातल पर उतारने का काम किया है।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए सांसद दीया ने कहा की आजादी के 67 वर्ष बाद भी महिला हितों की बात करने वाले लोगों ने आम जनता को पक्के घरों से वंचित रखा जबकि मोदी सरकार द्वारा ने अल्पकाल में ही 3 करोड 13 लाख 7 हजार से ज्यादा घर दिये। महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वाभिमान की चिन्ता करते हुए सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत 11 करोड घरों में शौचालयों का निर्माण करवाया है। सबके स्वास्थ्य की चिन्ता करते हुए आयुष्मान भारत की योजना शुरू करने का बड़ा निर्णय किया।

नारी शक्ति की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध मोदी सरकार ने 9 करोड से अधिक उज्जवला योजना के तहत मु्फ्त कनेक्शन दिये, जनधन योजना के तहत 23 करोड महिलाओं के बैंक खाते खोल साथ ही मुस्लिम महिलाओं में व्याप्त तीन तलाक जैसी सामाजिक कुरीति को खत्म करने का ऐतिहासिक काम मोदी सरकार ने किया भाजपा ने आजादी के बाद पहली बार एक आदिवासी महिला श्रीमती द्रोपदी मुर्मु जी को महामहिम राष्ट्रपति के सर्वोच्च पद पर आसीन किया है।

सांसद ने कहा कि महिला मोर्चें की यह कार्य समिति इस बात पर गर्व अनुभव करती है कि मोदी सरकार ने महिलाओं के सामाजिक अधिकारों को महत्व देते हुए आजादी के बाद पहली बार सेना के तीनों अंगों में महिलाओं के लिए स्थाई कमीशन की व्यवस्था की जिसके कारण जल-थल और वायु सेना में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शोर्य का प्रदर्शन कर रही है।

राजस्थान में महिलाओं की स्थिति दयनीय है कांग्रेस शासन में महिलाओं को शर्मिंदगी का अहसास होता है। राजस्थान में जब हम महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं आत्म गौरव की बात करते हैं तो कहीं ना कहीं राजस्थान सरकार के मंत्रियों के आचरण व व्यवहार के कारण आत्मग्लानि का अनुभव होता है। स्थान-स्थान पर सरकार के मंत्रियों के बेटों के ऊपर दुष्कर्म के मामले दर्ज होते हैं और उनको राजनीतिक दबाव में रफा- दफा कर दिया जाता है। यह प्रदेश की महिलाओं के लिए चिंताजनक है।

महिला मोर्चा की यह प्रदेश कार्यसमिति महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, उनके विकास से संबंधित योजनाओं का क्रियान्वयन ना होना, महिलाओं के प्रति राजस्थान सरकार की नीतियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करती है। राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा स्वावलंबन व गौरव को बनाए रखने में पूरी तरह फेल हो चुकी है। इसलिए महिलाओं मोर्चा इस सरकार को कुम्भकर्णी नींद से जगाने के लिए प्रदेश भर में बड़े आंदोलन करेगी। इस अवसर पर महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्षा वनती श्रीनिवासन केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा अल्का मुँदड़ा सहित प्रदेश पदाधिकारी और समस्त राजस्थान महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा उपस्थित थी।

सीसीआरटी क्षेत्रीय केंद्र के प्रशासनिक खंड का उद्घाटन एवं लोकार्पण

उदयपुर में सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण क्षेत्रीय केंद्र के प्रशासनिक खंड का उद्घाटन एवं लोकार्पण कार्यक्रम केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र शिक्षा को संस्कृति से जोड़ने में विशेष रूप से अच्छा कार्य कर रहा है। सीसीआरटी क्षेत्रीय केंद्र के प्रशासनिक खंड के उद्घाटन के साथ यह संगठन निश्चित रूप से अधिक प्रभावी ढंग से काम करेगा।

कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया उदयपुर सांसद अर्जुन लाल जी मीणा चित्तौड़गढ़ सांसद सी पी जोशी जी बांसवाड़ा डूंगरपुर सांसद कनकमल कटारा सीसीआरटी नई दिल्ली की अध्यक्ष डॉ हेमलता एस मोहन भी उपस्थित थी।

नाथूवास तालाब पर अतिक्रमण के विरोध में धरने का किया समर्थन

विधानसभा नाथद्वारा में नाथूवास तालाब पर किए जा रहे अतिक्रमण के विरोध में आमजन द्वारा प्रशासन के खिलाफ धरने में सम्मिलित होते हुए सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि राज्य सरकार की इशारे पर प्रशासन द्वारा मनमानी की जा रही है। आंदोलन का समर्थन करते हुए सांसद ने आश्वस्त किया कि तथाकथित व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार और प्रशासन अन्याय कर रहें हैं, यह किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। न्याय की इस लड़ाई में सदैव आमजन के साथ हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.