2 अप्रैल को करेंगे प्रदेशव्यापी सांकेतिक धरना प्रदर्शन
बस्सी/जयपुर, 28 मार्च (राकेश शर्मा)। महात्मा गांधी नरेगा लेखा सहायक संघ ने लेखा सहायकों के स्थायीकरण व नियमितीकरण की मांग की हैं।
प्रदेश अध्यक्ष सुधाकर जैन ने बताया कि पंचायतीराज विभाग द्वारा 2019 के बजट में 900 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई। राज्य सरकार के जन घोषणा पत्र में भी संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की गई, परंतु आज तक राज्य सरकार द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। आज दिनांक 28.3.2022 को मनरेगा लेखा सहायक (जयपुर शाखा) संघ, राजस्थान ने मुख्यमंत्री के नाम मुख्य कार्यकारी अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। संघ की यदि मांग नहीं मानी गई तो 02 अप्रेल को एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इसके बावजूद भी यदि सरकार ने संघ की मांग नहीं मानी तो 27 अप्रेल को अनिश्चित कालीन असहयोग आंदोलन किया जाएगा।
