Spread the love
बीकानेर। उत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की 4 व 5 मई को बीकानेर में आयोजित साधारण सभा व केन्द्रीय वर्किंग कमेटी की मीटिंग में जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर मण्डलों के सभी सदस्यों ने भाग लिया। इसमें सर्वसम्मति से निम्न प्रस्ताव पारित किए गए तथा इनको लागू करवाने की रेल प्रशासन तथा भारत सरकार से उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ द्वारा प्रस्ताव भेजा जाएगा-
- NPS को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू किया जाए।
- नये कार्य के लिए नये पदों का सृजन किया जाये।
- संरक्षा व गैर संरक्षा कोटि के खाली पदों को तुरंत भरा जाये।
- रेलवे आवासों व कॉलोनियों का रखरखाव व मरम्मत करवाई जाये।
- LDCE में सभी कोटियों को अवसर प्रदान किया जाये।
6.नाइट पेट्रोलिंग में एक साथ 2 कर्मचारियों को लगाया जाए।
7 .रनिंग कर्मचारियों को आयकर भत्ते में छूट को बढ़ाया जाए। - सभी कैटेगरी गेटमैन, पाॅइंट्समैन में EI रोस्टर 12 घंटे ड्यूटी समाप्त कर C रोस्टर 8 घंटे ड्यूटी रोस्टर लागू किया जाए।
- कोरोना के दौरान मृतक रेल कर्मचारियों के आश्रितों को 50 लाख रुपए अनगृह राशि दी जाये।
- महिलाओं को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाये।
- लोको रनिंग कर्मचारियों को पदोन्नति में हो रहे विलंब को रोकते हुए तुरंत पदोन्नति प्रदान की जाये।
- उत्पादकता आधारित बोनस की सीलिंग लिमिट 3500 से बढ़ाकर 7000 की जाये।
- जनवरी 2020 से जून 2021 तक के रोके गए महंगाई भत्ते का एरियर प्रदान किया जाये।
- भारतीय रेलों में निजीकरण को बंद किया जाये।
- रेल कर्मचारियों के माता पिता को भी मानार्थ पास की सुविधा उपलब्ध करवाई जाये।
- यातायात, चिकित्सा एवं ट्रेक मैंटैनर कोटि में 4200 ग्रेड पे तक के पदोन्नति के अवसर प्रदान किया जाये।
- लोको रनिंग स्टाफ तथा ट्रेन मैनेजर को 4600 तथा 4800 ग्रेड पे अपग्रेडेशन का लाभ दिया जाए।
- नाइट ड्यूटी भते को लेवल 09 तक के रेल कर्मचारियों को प्रदान किया जाये।
- AC इलेक्ट्रिक स्टाफ को गाड़ी के डेस्टिनेशन पर पहुंचने पर रूकने के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाये
तथा रेल कर्मचारियों की अन्य समस्याओं के समाधान हेतु भी चर्चा की गई।
इस साधारण सभा एवं केंद्रीय वर्किंग कमेटी में जयपुर मंडल से मंडल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित, मंडल सचिव रामकिशोर मीना, मंडल पदाधिकारी मोहन पुनिया, राजेश मीना, परवीन सिंह चौहान, दीपक वर्मा, महेश शर्मा, प्रमोद दांगी, मनीष शर्मा के साथ याकत अली, वीरेंद्र सिंह कविया, अर्जुन कुमावत, सुधीर उपाध्याय, अनवर हुसैन सहित सभी पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
