
मित्र निवास में हुई बैठक
मदनगंज-किशनगढ़.
महावीर इंटरनेशनल किशनगढ़ इकाई की बैठक मित्र निवास कॉलोनी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महावीर इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय निदेशक पदम चंद जैन ने की। बैठक में सर्वसम्मति से स्थानीय निकाय के रिक्त चल रहे पदों हेतु पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। समिति सदस्यों में अध्यक्ष पद पर महावीर नायक, उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र कुमार वर्मा, सचिव पद पर डॉ. धर्मेंद्र सिंह मेहणोत, सह सचिव पद पर डॉ. अजय जैन तथा कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार चोरडिया मनोनीत किया गया।
इसके उपरांत डॉ. एन के रांका ने आगामी दिनों में की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा स्थानीय इकाई के सदस्यों के समक्ष रखी। साथ ही अधिक से अधिक इन कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का समिति के सदस्यों से आह्वान किया। इसके पश्चात डॉक्टर महेंद्र कुमार रांका ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।