मदनगंज किशनगढ़।
माँ भारती रक्षा मंच की ओर से गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर शुक्रवार को प्रभु खोड़ा गणेश जी के मंदिर तक पदयात्रा कर भगवान के दर्शन किए गए। यह पदयात्रा मां भारती रक्षा मंच के अध्यक्ष अश्वनी परिहार के नेतृत्व में प्रात:6.30 अग्रसेन सर्किल से प्रारंभ हुई जो ढाणी पुरोहितान होते हुए भगवान गणेश के दरबार में पहुंची। जहां दर्शन के तत्पश्चात मां भारती रक्षा मंच के द्वारा निरंतर चलाए जा रहे भगवा पताका अभियान को गति दी गई। खोड़ा गणेश मंदिर आने वाले सभी दुपहिया और चार पहिया वाहनों पर भगवा पताकाएं लगाई गई।
मंच के सह सचिव डॉ. विनय सिंह चौहान ने बताया कि इस पदयात्रा में मुख्य रूप से मंच के संरक्षक लक्ष्मीनारायण सोनगरा, कोषाध्यक्ष विनोद झंवर, सुरेश शारदा, दौलत सोनी, पवन जोशी, कमल साहू, नरेंद्र सोनी, बद्री नारायण शर्मा एवं मातृशक्ति सहित अनेकों सदस्यों ने इस पदयात्रा में भाग लेकर गणेश चतुर्थी को उत्साह पूर्वक मनाया।
