Spread the love

मदनगंज किशनगढ़. 12 जनवरी विश्व युवा दिवस के पावन अवसर पर मां भारती रक्षा मंच की महिला मंडल की अध्यक्षा नीतू बल्दुआ के सानिध्य में प्रातः 9:00 आरके पाटनी कॉलेज पहुंचकर स्वामी विवेकानंद को माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। आज के आनंद की जय विवेकानंद की के नारों से पूरा गगन गुंजायमान हो गया।
तत्पश्चात संस्थापक अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण 15 के नेतृत्व में हम सभी के आराध्य प्रेरणा पुंज स्वामी विवेकानंद की 161 वीं जयंती पर दुपहिया व चार पहिया वाहनों पर ओम अंकित भगवा पताकाएं लगाई गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष डॉ विनय सिंह चौहान उपाध्यक्ष सुरेश शारदा मंच संरक्षक राकेश स्वर्णकार ,विनोद झवंर, मां भारती महिला मंडल की शिमला कुमावत, कुसुम कोठारी एवं अन्य महिला मंडल इस कार्यक्रम में उपस्थित थी।