जयपुर। वंदे भारत ट्रेन के संचालन की जिम्मेदारी जयपुर मंडल के कर्मचारियों को दिलवाने के लिए किए गए अथक प्रयास के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के जयपुर मंडल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित का सम्मान किया गया। वंदे भारत ट्रेन को संचालित करके आए लोको पायलट महेश कुमार और रमेश चंद ने उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के जयपुर मंडल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित का माला साफा पहनाकर व मिठाई खिला कर आभार जताया। इस दौरान आभार जताने आए लोको पायलटों ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन को संचालित करना हमारे लिए गौरव का विषय है। इस गाड़ी के संचालन की जिम्मेदारी दिलवाने के लिए यूपीआरएमएस के मंडल अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हैं। वहीं मंडल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित ने बताया कि वंदे भारत जैसी गौरवशाली ट्रेन के संचालन की जिम्मेदारी पहले जयपुर मंडल को नहीं दी जा रही थी, लेकिन उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ ने इसकी जिम्मेदारी जयपुर मण्डल के कर्मचारियों को देने की मांग से प्रशासन को अवगत करवाया। इसके बाद जयपुर मंडल रेल प्रबंधक नरेन्द्र और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता पावर अरुण टेलर के सकारात्मक प्रयासों से वंदे भारत ट्रेन के संचालन की जिम्मेदारी जयपुर मण्डल के कर्मचारियों को दिलवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान राजेश मीना, याकत अली, अनिल चौधरी, बिमलेश शर्मा, नवनीत गुर्जर आदि ने भी लोको पायलटों को बधाई दी और आभार जताया।