विधायक सराफ को सौंपी नए मतदाताओं की सूची

Spread the love

नव मतदाता अभियान: 500 नव मतदाताओं को जोड़कर पंजीयन सूची विधायक कालीचरण सराफ को सौंपी

जयपुर. नव मतदाता अभियान के तहत नए मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करने और भाजपा के पक्ष में वोट करने को प्रेरित करने के लिए मालवीय नगर विधान सभा के महेश नगर मंडल द्वारा सार्वजनिक स्थानों, कॉलेजों, हॉस्टलों, लाईब्रेरी में नव मतदाता जोडो अभियान चलाया गया। जिसमें 500 नव मतदाताओं को जोड़कर व सम्पंर्क कर सूची कालीचरण सराफ विधायक मालवीय नगर को सौंपी। नव मतदाता अभियान के लिए विधायक कालीचरण सराफ ने पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह से टीम कार्य कर रही है निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी को मजबूती एवं बल मिलेगा। ब्रह्मकुमार सैनी शहर उपाध्यक्ष ने कहा कि पहली बार मतदान करने वाले युवा वोटरों के मानस पटल पर भाजपा के पक्ष में जल्द और दीर्घगामी तस्वीर खींचना आसान होता है,  ऐसे में शत-प्रतिशत नए मतदाताओं से संपर्क का टारगेट है। जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा जयसिंह कुमावत ने कहा कि प्रदेश के 70 लाख से ज्यादा युवा वोटर है जिसमे करीब 20 लाख युवा पहली बार वोट डालेंगे। अभियान के माध्यम से उन युवाओं को मतदान करने के लिए प्रेरित कर पार्टी विचारधारा से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। एससी मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि नव मतदाताओं को बीजेपी का दुपट्टा पहनाकर पत्रक वितरण किया गया और उनके घरों पर स्टिकर लगाकर उनका रजिस्ट्रेशन किया गया।
नव मतदाता जोड़ो अभियान कार्यक्रम में जयसिंह कुमावत जिला मंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा, सन्दीप कुमावत, नीतू गैदर कार्यकारिणी सदस्य भाजपा ओबीसी मोर्चा, श्रवण कुमावत अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा, महेश नगर मंडल, अखिलेश सिंह सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा एस.सी. मोर्चा महेश नगर मंडल, राकेश सोनी महामंत्री, उषा कुमावत मंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा, भाजपा महेश नगर मंडल, भुवनेश कुमार खोलिया (यादराम) बूथ अध्यक्ष संख्या 63, जितेन्द्र राव आई.टी. संयोजक भाजपा महेश नगर मंडल, राजू वर्मा, दिनेश कराड़िया, हर्ष वर्मा, खेमचंद खडगटा, सौभागमल कुमावत के साथ अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने चित्रगुप्त नगर प्रथम, गायत्री नगर, जनकपुरी प्रथम, इमली फाटक, जे. पी. कॉलोनी, अंडरपास, नटराज नगर, शिवा कॉलोनी, महेश कॉलोनी, बलाई बस्ती एवं आसपास के सार्वजनिक स्थानों से 500 नव मतदाता को पंजीकृत कर व संपर्क सूची बनाकर भारतीय जनता पार्टी से जोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version