जर्मन सीखना अब हो गया है आसान

Spread the love

एप सहित सोशल मीडिया बना साधन


जयपुर.
विदेशी भाषाओं में अच्छा कॅरिअर बनाना अब और आसान हो गया है। इनमे भी जर्मन भाषा का महत्व अधिक होने के कारण जर्मन सिखाने के कई माध्यम अब सामने आ चुके है। जर्मनी चूंकि यूरोप का ताकतवर देश है इसलिए जर्मन भाषा का महत्व बढ़ रहा है।
ऐसे में जर्मन सीखना और सिखाना आसान करने में सोशल मीडिया भी मदद कर रहा है। सोशल मीडिया की मदद ली जाए तो जर्मन सीखना आसान हो जाता है। इसमे एप भी शामिल है। जर्मन स्पीकर्स क्लब का एप जर्मन भाषा आसानी से सीखने में मदद करता है। ई लैंगवेज स्टूडियो जर्मन स्पीकर्स क्लब नाम से इस ऐप में कई खासियते है। इस ऐप में हर सप्ताह जर्मन भाषा की टेस्ट सीरीज आयोजित की जाती है। इसमे 1000 से अधिक वीडियो उपलब्ध है जो जर्मन भाषा सिखाने में मदद करते है। इसके साथ ही प्रतिदिन नि:शुल्क जर्मन भाषा में चर्चा भी होती है जिससे जर्मन भाषा का स्तर सुधारने में मदद मिलती है। इसके साथ ही समय की बंदिश नहीं होने के कारण कभी ऐप के माध्यम से वीडियो देखकर कक्षा ली जा सकती है और अपना अभ्यास जारी रखा जा सकता है। इससे समय का दबाव भी नहीं रहता है और भाषा का स्तर लगातार सुधारने और बढ़ाने में मदद मिलती है।
जर्मन स्पीकर्स क्लब के संयोजक देवकरण सैनी (91-7597559400) ने बताया कि जर्मन भाषा सिखाने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस कारण यह एप निश्चित रूप से उपयोगी है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी जर्मन स्पीकर्स क्लब लगातार सक्रिय है। फेसबुक और व्हाटसअप गु्रप पर जर्मन भाषा की जानकारी बढ़ाने में युवाओं को सहयोग कर रहा है। इससे युवाओं की रूचि तो बढ़ती ही है साथ ही वह कभी भी अपनी जानकारी बढ़ा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version