लक्ष्मण गढ़वाल बने तहसील संयोजक

Spread the love

भारतीय मजदूर संघ ने सौंपी जिम्मेदारी


मदनगंज-किशनगढ़.
भारतीय मजदूर संघ जिला अजमेर के अधिवेशन में किशनगढ़ तहसील संयोजक के पद पर लक्ष्मण गढ़वाल को मनोनीत किया। जिला अधिवेशन में सम्मिलित हुए कार्यकर्ताओं के द्वारा लिए गए प्रस्ताव के आधार पर भारतीय मजदूर संघ राजस्थान के प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने यह मनोनयन किया।
स्थानीय मालियों की बाड़ी ग्राम पंचायत में गढ़ वालों की ढाणी निवासी लक्ष्मण गढवाल को उनके द्वारा निजी क्षेत्र के मजदूरों में व्यापक रूप से राष्ट्रवादी विचार स्थापित करने के आधार पर प्रदेश संगठन द्वारा नियुक्ति प्रदान करने का यह निर्णय लिया है। गढ़वाल को शीघ्र भारतीय मजदूर संघ की तहसील स्तरीय कार्यकारिणी गठित कर संघ के कार्य को गति प्रदान करने का अधिकार दिया गया। गढ़वाल की इस नियुक्ति से किशनगढ़ तहसील के सभी मजदूरों में प्रसन्नता की लहर फैल गई हैं। राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ भामस के प्रदेश महामंत्री किशोर नाथ सिसोदिया, भारतीय मजदूर संघ अजमेर के पूर्व जिलामंत्री कानमल माली, भारतीय जलदाय श्रमिक संघ अजमेर के जिला अध्यक्ष पूसाराम जाट, जलदाय श्रमिक संघ किशनगढ़ के अध्यक्ष राजेंद्र माली, जिला भारतीय मजदूर संघ कार्यसमिति सदस्य कानाराम माली, आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की पदाधिकारी पूनम रूहिल, रजनी बाला, विद्युत श्रमिक संघ के राजेश सेन, पेंटर मजदूर यूनियन के राधेश्याम मालाकार, मार्बल मजदूर संघ के रमेश दीक्षित, सिनेमा कर्मचारी संघ के सत्यनारायण खंगारोत सहित वरिष्ठ पदाधिकारी विजय कृष्ण सक्सेना, सुरेंद्र कुमार माथुर एव महेंद्र कुमार माथुर आदि ने गढ़वाल को बधाई दी। इस अवसर पर नवनियुक्त तहसील संयोजक लक्ष्मण गढ़वाल ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को यह आश्वस्त किया कि वे राष्ट्रवादी भारतीय मजदूर संघ के झंडे तले निष्ठा पूर्वक काम कर मजदूरों के हितों को लेकर ईमानदारी से निरंतर संघर्षशील रहेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *