लखारा बने दूसरी बार राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेश महामंत्री

Spread the love


मदनगंज किशनगढ़. राजस्थान शिक्षक संघ(राष्ट्रीय) का प्रदेश महा समिति अधिवेशन भीलवाड़ा में संपन्न हुआ। जिसमें प्रदेश महामंत्री पद पर किशनगढ के महेंद्र लखारा, प्रदेश कोषाध्यक्ष पद कैलाश चन्द कच्छावा व सचिव (प्राथमिक) पद पर भँवर सिंह राठौड़ का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। महेंद्र लखारा के महामंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचन से किशनगढ़ के शिक्षक समुदाय में हर्ष की लहर छा गई। भीलवाड़ा अधिवेशन में किशनगढ़ से प्रदेश महासमिति के सदस्य प्रदेश विभाग संगठन मंत्री पवन कुमावत, उपशाखा अध्यक्ष सुभाष चन्द शर्मा, मंत्री चेतन प्रकाश व्यास, शिवरतन कुमावत, सरदार सिंह चौधरी, चेतन प्रकाश जिन्दागल, रतन लाल माली, नरेंद्र सोनी, सतीश शर्मा,घनश्याम शर्मा, किशन लाल मीणा, संजय धीया ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.