
तान्हाजी द अनसंग वॉरियर के लिए मिला है राष्ट्रीय पुरस्कार
मुंबई.
फिल्म अभिनेत्री काजोल अभिनेत्री काजोल अपने पति और अभिनेता अजय देवगन को सुपरहिट फिल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियरके लिये राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर बहुत प्रसन्न है।
हाल ही में 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की कैटेगरी में इस साल यह पुरस्कार दो अभिनेताओं को मिला है। अजय देवगन और दक्षिण भारतीय अभिनेता सूर्या ने राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया है। अजय देवगन को तान्हाजी द अनसंग वॉरियर और सूर्या ने फिल्म सोरारई पोट्रुष्के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किया है। तान्हाजी द अनसंग वॉरियर को नेशनल फिल्म अवॉर्ड में 3 कैटेगरी अवॉर्ड मिले हैं। पहला अजय देवगन को बेस्ट एक्टर के लिए, दूसरा बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिग होलसम एंटरटेनमेंट और तीसरा बेस्ट कॉस्ट््यूम के लिए। इस कारण काजोल बहुत प्रसन्न है।
काजोल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियर फिल्म की शूटिग की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए काजोल ने लिखा है कि टीम तन्हाजी ने 3 राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। ये गर्व और खुशी से भरा हुआ पल है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अजय देवगन संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म और बेस्ट कॉस्टयूम।
गौरतलब है कि यह फिल्म छत्रपति शिवाजी के बचपन के मित्र और मराठा सेना में सूबेदार सरदार तानाजी मालासुरे के जीवन पर आधारित है। अपने पुत्र की शादी को महत्व नहीं देकर उन्होंने कोढाणा के किले को जीतने को महत्व दिया और इसी लड़ाई में अपना बलिदान दे दिया। उनके बलिदान और कोढाणा जीतने पर छत्रपति शिवाजी ने कहा था कि गढ़ तो आ गया लेकिन सिंह चला गया।