वन्य जीवों के झगड़े में टूटा जरख का जबड़ा, वन विभाग की टीम ने किया उपचार

Spread the love

जमवारामगढ़, 2 फरवरी (विकास शर्मा)। वन रेंज कार्यालय अजबगढ़ के अधद्धनस्थ ग्राम नीमला के पास पेडिय़ा वाली ढाणी के समीप मिले घायल जरख को पकड़ कर वन विभाग ने उसका उपचार किया है।
आबकारी पुलिस में सीआई के पद पर तैनात नरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि उन्होंने पूरी टीम के साथ पेडिय़ा वाली ढाणी के समीप जंगलों में हथकढ़ शराब माफियाओं के खिलाफ दबिश थी। इसी दौरान उनकी टीम ने वहां पर एक गंभीर रूप से घायल जरख को देखा। उन्होंने इसकी सूचना क्षेत्रीय संवादाता को दी। उन्होंंने अजबगढ़ वन रेंज के रेंजर भरत लाल को सूचना दी। उसके बाद करीब 11 बजे वन विभाग की टीम चिकित्सक के साथ मौके पर पहुंची और घायल जरख का उपचार किया। उन्होंने बताया कि जरख का जबड़ा पूरी तरह से लटका हुआ था। प्रारंभिक तौर पर देखा जाए तो दो वन्यजीवों के आपसी झगड़े में जरख के जबड़े में चोट आई है। जरख पूरी तरह से जवान है, जिसकी उम्र लगभग 5 वर्ष है। उन्होंने बताया कि जरख का उपचार कर दिया गया है। वही पूर्ण रूप से ठीक होने तक इसका उपचार वन विभाग की देखरेख में जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.