जैन साधुओं ने स्वयं के हाथो से किए केश लोचन

Spread the love


मदनगंज किशनगढ़
दिगम्बर जैन समाज द्वारा आगामी 22 जनवरी से होने वाले पंच कल्याणक कार्यक्रम हेतु
वात्सल्य वारिघि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी का आगमन किशनगढ़ हुआ है। आज आचार्य श्री संघ के संघस्थ मुनि श्री प्रशम सागर जी,श्री मुक्ति सागर जी एवम् संघस्थ आर्यिका श्री शुभ मति जी, संघस्थ शिष्या पूज्य आर्यिका श्री वत्सलमति जी,आर्यिका श्री ज्योति मति जी,आर्यिका श्री दर्शनामति जीआर्यिका श्री निर्मोहमति जी,आर्यिका श्री पद्मयश मति जी तथा आर्यिका श्री दिव्ययश मति जी के आज 20 जनवरी को मदनगंज किशनगढ़ केश लोचन हुए। सूत्रों के अनुसार केशलोच में सभी साधु राख की मदद से बगैर किसी केंची उस्तरे के अपने हाथो से अपने बाल उखाड़ते हैं। केशलौच एक तप है उस दिन साधु उपवास भी करते हैं। प्रत्येक साधु को 2 माह से 4 माह के मध्य केश लोचन साधुओं के अनिवार्य मूल गुण के अनुसार किए जाते हैं

श्रीमद् जिनेंद्र पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महा महोत्सव के पात्रों को लगाई हल्दी

मदनगंज किशनगढ़।
वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य एवं श्री मुनिसुव्रत नाथ दिगंबर जैन पंचायत के तत्वावधान में 22 जनवरी से इंद्रा नगर के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं सिटी रोड स्थित श्री चंद्रप्रभ मंदिर का प्रारंभ होने जा रहे श्रीमद् जिनेंद्र पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महा महोत्सव के तहत शुक्रवार को वर्धमान सभागार में हल्दी महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रतिष्ठाचार्य संहितासुरि पंडित हसमुख जैन के निर्देशन में महोत्सव का आगाज भगवान जिनेंद्र देव की आराधना से हुआ। संगीत की मधुर स्वर लहरियों पर संगीतकार अजीत पांड्या की मधुर आवाज में हल्दी के गीतों पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पात्रों को हल्दी लगाई गई। कार्यक्रम में प्रतिष्ठाचार्य संहितासूरि पंडित हसमुख जैन ने हल्दी महोत्सव का महत्व बताया। कार्यक्रम में भगवान के माता-पिता विजय कुमार सुशीला देवी कासलीवाल, सौधर्म इंद्र माणक चंद, सुनील कुमार मिली जैन, इंद्र मनीष कुमार प्रियंका बेद, कमल विमला बैद, सुरेंद्र कमला देवी दगड़ा, ओमप्रकाश पदमा देवी गदिया, नरेंद्र कुमार लाड देवी गंगवाल, अनूप कुमार सरोज वैद, पवन कुमार रजनी बड़जात्या, अशोक कुमार शकुंतला पापलिया, सुभाष चंद रेखा देवी गदिया, कैलाश चंद बबली देवी बड़जात्या, विनोद कुमार अनिता गदिया, ललित कुमार वीरबाला गदिया, मनोज कुमार अंजू बेद, ओमप्रकाश राजश्री जैन, विमल कुमार मणिदेवी अजमेरा, दिलीप कुमार निर्मला देवी बेद, सौभाग्यवती स्त्रियां नमिता झांझरी, रचना गंगवाल, रेखा पाटोदी, लोकांतीक देव नित्य पाटनी व यश पाटनी, अष्टकुमारिया कनक पाटनी, युविका कासलीवाल, प्रेरणा बड़जात्या, ईशा गोधा, कोमलिका कासलीवाल, इशिका जैन, याशिका जैन, आरोही गोयल के अलावा अन्य पात्रों के हल्दी लगाई। कार्यक्रम में इंदर इंद्राणी ने भी एक दूसरे के हल्दी लगाकर भक्ति नृत्य कर माहौल भक्तिमय बना दिया। हल्दी के गीतों पर उपस्थित महिला पुरुषों ने भी नृत्य कर प्रभु की भक्ति करते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया। शाम को आचार्य वर्धमान सागर महाराज की आरती की गई। कार्यक्रम में संजय पापड़ीवाल, योगेश कुमार पहाड़िया, जयकुमार वेद, राजकुमार दोसी, अशोक कुमार पाटनी, संजय कुमार गंगवाल, हीरालाल बाकलीवाल, चेतन प्रकाश पांडया, अजीत कुमार बाकलीवाल, विनोद कुमार पाटनी, कैलाश पाटनी, विमल पाटनी, पारस मल पांड्या, मुकेश पाटनी, मुकेश बेद, पदम चंद गंगवाल, सुरेश बागड़ा, गौरव पाटनी, संजय जैन सहित अनेक महिला पुरुष मौजूद थे।

मेहंदी कार्यक्रम आज

श्री मद जिनेंद्र पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत 21 जनवरी को मेहंदी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर 12.15 बजे से वर्धमान सभागार में शुरू होगा। जिसमे महोत्सव के पात्रो को मेहंदी लगाई जाएगी। मंत्री सुभाष बड़जातया ने बताया कि पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के भरत चक्रवर्ती, महायज्ञनायक, यज्ञनायक के साथ अन्य इंद्रो का चयन शनिवार को वर्धमान सभागार में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *