Jaguar Land Rover ला रही है इलेक्ट्रिक कार, आएंगे छह मॉडल

Spread the love

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली लग्जरी कार विनिर्माता जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) जल्द ही अपने पोर्टफालियो में 6 इलेक्ट्रिक कारें शामिल करेगी। जगुआर लैंड रोवर का मानना है कि वर्ष 2030 तक वैश्विक स्तर पर उसके ब्रांड लैंड रोवर की कुल बिक्री में 60 प्रतिशत हिस्सा उसकी इलेक्ट्रिक कारों का होगा। जगुआर लैंड रोवर इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो की शुुरुआत वर्ष 2024 से करेगी।

वर्ष से 2024 से होगी शुरुआत

टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली ब्रिटिश वाहन कंपनी पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि 2024 में उसकी उत्पाद श्रृंखला में शुद्ध रूप से इलेक्ट्रिक रेंज रोवर जुड़ने जा रही है।
कंपनी की 2021-22 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले चार साल में लैंड रोवर के साथ छह पूर्ण इलेक्ट्रिक संस्करण शामिल हो जाएंगे। इससे कंपनी उपभोक्ताओं की इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को भी पूरा कर सकेगी।

इलेक्ट्रिक कार तैयार करने में जुटी कंपनी

कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की स्वीकार्यता बढ़ रही है। हमारा अनुमान है कि 2030 तक वैश्विक स्तर पर लैंड रोवर की बिक्री में 60 प्रतिशत हिस्सा शुद्ध रूप से ‘इलेक्ट्रिक’ का होगा। जेएलआर ने कहा कि इलेक्ट्रिक जगुआर के विकास पर काम चल रहा है। कंपनी ने कहा कि पिछले 12 महीनों से इलेक्ट्रिक जगुआर के विकास पर काम चल रहा है। इस कार्य में हमारी टीम लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *