मकर संक्रांति पर गौशाला में खिलाया गायों को गुड़ व चारा

Spread the love

भाजपा महिला मोर्चा का कार्यक्रम
किशनगढ़, 14 जनवरी।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती भारती श्रीवास्तव के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मदनगंज मंडल (शहर जिला अजमेर ) अध्यक्ष श्रीमती संतोष पारीक के नेतृत्व में शुक्रवार को मकर सक्रांति के उपलक्ष में श्री मदनेश गौशाला में गायों को गुड़, रजका व लापसी खिलाने का कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान पंचगव्य आधारित प्रोडक्ट की जानकारी भी संतोष पारीक ने दी कि पंचगव्य से कैसे केमिकल मुक्त प्रोडक्ट बनते हैं। श्री मदनेश गौशाला में पंचगव्य आधारित प्रोडक्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। योग प्रभारी सरोज शर्मा भी योग का प्रशिक्षण देंगी। आने वाली बसंत पंचमी से प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा जाएगा। आज के कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में सांसद भागीरथ चौधरी, सभापति दिनेश सिंह राठौड़, पूर्व चेयरमैन साहब पारसमल बाकलीवाल, राजेश शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, वैभव पारीक, मदनेश गौशाला संयोजक हनुमान प्रसाद कांटे वाले, अध्यक्ष हीरालाल बाकलीवाल, एडवाइजर नटवर जी बाहेती, व्यवस्थापक ओम प्रकाश पारीक व भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा महामंत्री व पार्षद सुनीता राठी ,महामंत्री शतविभा पाराशर, मंत्री व पार्षद तरुण जैन, कोषाध्यक्ष इंदिरा करनानी, मीडिया प्रभारी रितु मंगनानी, उपाध्यक्ष सरिता कवरिया, सदस्य व योग प्रभारी सरोज शर्मा, ममता जैन, सुमन शर्मा, मीनू टेलर, रेखा गर्ग, कंचन शर्मा, मुन्नी पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि श्री मदनेश गौशाला में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version