पूंजीवाद की विसंगतियों का विकल्प है एकात्म मानववाद

Spread the love

भाजपाइयों ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती


मदनगंज-किशनगढ़.
एकात्मक मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर किशनगढ़ विधानसभा के सिलोरा मण्डल, सुरसुरा मण्डल, मदनगंज मण्डल, अरांई मण्डल, बोराडा मण्डल में विधानसभा संयोजक पूर्व प्रधान हनुमान भादू की अध्यक्षता में सभी मण्डलों में जयंती समारोह आयोजित हुए। सिलोरा मण्डल में सांसद भागीरथ चौधरी के मुख्य आतिथ्य में मण्डल अध्यक्ष रामावतार वैष्णव के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। सांसद भागीरथ चौधरी एवं संयोजक हनुमान भादू ने सभी को सम्बोधित किया। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी जन जन के पथ प्रदर्शक पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इसी प्रकार सुरसुरा मण्डल में अनिल शर्मा, मदनगंज मण्डल में किशन बंग, अराईं मण्डल में रामसिंह राठौड़, बोराडा मण्डल में चेतन चौधरी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुए।
सिलोरा मण्डल के कार्यक्रम में सांसद भागीरथ चौधरी, विधानसभा संयोजक एवं पूर्व प्रधान हनुमान भादू, मण्डल अध्यक्ष रामावतार वैष्णव, सिलोरा सरपंच राजकिशोर सैनी, मण्डल महामंत्री कचरूमल परसोया, कोषाध्यक्ष मदन लाल जांगिड़, पंचायत प्रभारी जीवराज टांडी, महामंत्री ललिता जोशी, विधानसभा आईटी प्रभारी कमल कुमावत, बूथ अध्यक्ष शिवराज माली, अशोक प्रजापति, हेमचंद टांडी, कार्यालय मंत्री प्रताप राव, बूथ अध्यक्ष छोटु सिंह रावत, सीआर रामसिंह बैरवा, प्रिंस सैनी, अर्जुन लाल जाट आदि भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे ।

एकात्म मानववाद की विचारधारा वर्तमान में भी प्रासंगिक.

राजसमन्द सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलकर ही इस राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाना सम्भव है। वे एक कुशल संगठक और चिन्तक थे। एकात्म मानववाद के नाम से उन्होंने नया आर्थिक तथा सामाजिक चिन्तन प्रस्तुत किया जो साम्यवाद और पूँजीवाद की विसंगतियों से ऊपर उठकर देश को सही दिशा दिखाने में सक्षम है। एकात्म मानववाद की विचारधारा वर्तमान में भी प्रासंगिक है।
राजसमन्द सांसद और प्रदेश भाजपा महामंत्री दीयाकुमारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर अलवर उत्तर के भिवाड़ी में बूथ संख्या एक पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान ही शहीद निखिल दायमा के माता-पिता, जनसंघ के समय के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बलवीर तंवर एवं जगत सिंह दायमा का सम्मान किया गया। कोरोना वायरस के समय अपनी सेवाएं देने वाले नगरपालिका भिवाड़ी के महिला सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया तथा जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी व पूर्व सभापति संदीप दायमा, जिला महामंत्री रामकिशन एससी मोर्चा, प्रदेश महामंत्री चित्रा शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीला चौधरी, मंडल प्रभारी उम्मेद देव यादव, जिला प्रवासी अबे बिधूड़ी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन चौहान, मंडल अध्यक्ष बने सिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष तिजारा कुलदीप चौहान, मंडल अध्यक्ष टपूकड़ा अक्षय दायमा बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.