एकात्म मानववाद हम सभी के लिए आदर्श

Spread the love

जयपुर. वार्ड 145 के बूथ संख्या 64 अंबेडकर चौक पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती का कार्यक्रम रखा गया। इसमें पार्षद पंडित नरेश शर्मा ने वक्ता के रूप में संबोधित किया।

वार्ड 145 पार्षद पंडित नरेश शर्मा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में बताया गया कि वे भारतीय जनसंघ जो आज वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के नाम से जानी जाती है के संस्थापक सदस्यों में शमिल थे। उनका जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ था ढाई वर्ष की उम्र में ही इनके पिता का निधन हो गया था। घर की स्थिति संघर्ष में होने के पश्चात भी उन्होंने एमए किया। इसके पश्चात भी उन्होंने जनता का सेवा भाव से कार्य करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कार्य किया व भारतीय जनता पार्टी में अपने जीवन में कई कार्य किए। उनका एकात्म मानववाद का सिद्धांत हम सभी के लिए आदर्श है।
इस अवसर पर एडवोकेट डालचंद बड़ेतिया, विकास मौर्य, शंकर कासोटिया, पूरण वर्मा, सूरज खोलिया, कन्हैया लाल वर्मा, दीपक वर्मा, सन्नी, दिनेश, रामचरण वैद्य मनोज पिंगोलिया, रघुवीर सिंह, मोहनलाल पालीवाल, किशन यादव, आर सी सैन आदि उपस्थित रहे। बूथ संख्या 64 अध्यक्ष डालचंद बड़ेतिया, उपाध्यक्ष गोपाल बड़ेतिया, युवा संयोजक दीपक वर्मा ने यह जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.