स्वदेश निर्मित वस्तुओं की लगाई स्टॉल

Spread the love

सखी सहेली वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन का आयोजन


मदनगंज-किशनगढ़.
सखी सहेली वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन एग्जीबिशन आरके कम्युनिटी सेंटर पर लगाई गई। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन भारत विकास परिषद के अध्यक्ष, सखी सहेली वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की प्रेसीडेंट डॉ. मंजू राठी, चीफ सेके्रटरी बबीता संचेती, कोषाध्यक्ष मान कंवर गोयल, मीडिया प्रभारी रितु मंघनानी, एग्जीबिशन मीडिया प्रभारी उमा गोयल, पूर्व चेयरमैन गुणमाला पाटनी द्वारा किया गया। सखी सहेली वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की सभी सदस्य महिलाएं उपस्थित रही। इस प्रदर्शनी में तरह-तरह की स्टाल लगाई गई। अधिकतर माल स्वदेशी निर्मित दिखाई दिया। पंचगव्य उत्पादन पर आधारित स्टाल दंत मंजन, सौन्दर्यम फेस पेक, धूप बत्ती, छोटे बच्चों के कपड़ों की स्टाल, चटपटी नमकीन की स्टाल, भेलपुरी की स्टाल, ज्वैलरी स्टाल, शूज स्टाल, कोल्हापुरी जूती स्टॉल, गोल्ड ज्वेलरी स्टॉल, आर्टिफिशियल ज्वेलरी स्टॉल, कुर्ती स्टॉल कई तरह.तरह की स्टाल लगाई गई। महिलाओं ने बहुत सी वस्तुओं की जानकारी ली। इस प्रदर्शनी को देखकर लगता है कि हमारा भारत वापस स्वदेशी उत्पादन, आत्मनिर्भर, स्वावलंबी, रोजगार युक्त, स्वरोजगार को महत्व देकर आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा है। पंचगव्य उत्पादन संस्थान की अध्यक्ष संतोष पारीक ने इस कार्य की सराहना की और कहा कि यही वास्तविक रूप से लोकल फॉर वोकल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *