दिल को दुरुस्त रखना है तो खाइए अखरोट

Spread the love

भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में दिल के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब युवा अवस्था में भी दिल बीमार होने लगा है। हाल ही टीवी कलाकार सिद्धार्थ पांडे की भी युवा अवस्था में हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। ऐसे में दिल की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो गया है। दुनियाभर में मृत्यु दर के प्रमुख कारणों में से एक हृदय रोग है। ऐसे में लोगों को दिल की सेहत के प्रति सावचेत रहना बेहद जरूरी हो गया है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दिल का तंदुरूस्त होना बहुत जरूरी है। दिल ही तो है, जो दिमाग से लेकर शरीर के विभिन्न अंगों तक रक्त के साथ ऑक्सीजन सहित विभिन्न पोषक तत्वों की आपूर्ति करता है। दिल को स्वस्थ रखने में खान-पान एक बहुत ही बड़ी भूमिका निभाता है। हम खाना खाते हैं उसका सीधा असर हृदय की सेहत पर पड़ता है। अखरोट जैसे कुछ अन्य नट्स व बीज हृदय के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। ऐेसे में इनका एक निश्चित मात्रा में सेवन दिल के लिए काफी लाभकारी होता है।

डायबिटीज से बचाता है अखरोट

अगर आपको डायबिटीज है या डायबिटीज होने का अंदेश है तो अपनी डाइट में अखरोट में अखरोट को शामिल कर लिजिए। रोजाना एक निश्चत मात्रा में अखरोट का सेवन करने डायबिटीज यानि मधुमेह जैसी बीमारी से बचाने में भी कारगर होता है।

दिमाग को करता है बूस्ट

अखरोट में बड़ी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिमाग की एक्टिविटी बूस्ट करने में मदद करता है। ऐसे में अखरोट को दिमाग के लिए अच्छा माना जाता है। अखरोट में आयोडीन और सेलेनियम भी होता है, जो दिमाग को स्वस्थ रखते हैं।

तनाव दूर करता है अखरोट

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई व्यक्ति तनाव से ग्रसित है। इसके लिए अखरोट का सेवन फायदेमंद है। अखरोट में पाया जाने वाला मेलाटोनिन दिमाग को तनाव से राहत दिलाने का भी काम करता है। ऐसे में तनाव दूर करने के साथ बेहतर नींद के लिए अखरोट का नियमित सेवन करना चाहिए।

बढ़ाता है मेमोरी पॉवर

अखरोट में पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड न केवल दिल की सेहत को दुरुस्त रखता है बल्कि मस्तिष्क के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट का सेवन नर्वस सिस्टम को बेहतर करता है। नर्वस सिस्टम के सही तरीके से काम करने से व्यक्ति की स्मरण शक्ति भी तेज होती है।

कम करता है शरीर का वजन

अखरोट में प्रोटीन और कैलोरी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो मानव शरीर के वजन को कंट्रोल करने में काफी मददगार होते हैं। चिकित्सा जगत में हुए कई शोधों से भी यह प्रमाणित हो चुका है कि अखरोट का सेवन करने से न सिर्फ शरीर का वजन कम होता है, बल्कि नियंत्रण में भी रहता है।

कब्ज की समस्या हो जाएगी दूर

कब्ज सहित पेट संबंधी अन्य बीमारियों से बचने के लिए फाइबर युक्त पदार्थों को भोजन में शामिल करने की सलाह दी जाती है। अखरोट फाइबर से भरपूर होता है, जो मानव शरीर में पाचन प्रणाली को दुरुस्त करता है। ऐसे में अगर आप रोजाना अखरोट का सेवन करते हैं, तो आपका पेट भी सही रहेगा और कब्ज भी नहीं होगा। भीगे हुए अखरोट को पचाना भी आसान हो जाता है।

डार्क सर्कल्स करे दूर

देर रात तक जगने या अत्यधिक तनाव से कई लोगों की आंखों के नीचे काले घेरे यानि डार्क सर्कल्स बनने लगते हैं। ऐसे में डार्क सर्कल वाली जगह पर अखरोट का तेल लगाकर न सिर्फ डार्क सर्कल्स को कम किया जा सकता है, बल्कि आंखों के आसपास आई सूजन को भी कम किया जा सकता है। थोड़े से अखरोट के तेल को गुनगुना कर लें। फिर उसे आंखों के नीचे काले घेरे वाले हिस्से पर लगाकर सो जाएं। सुबह चेहरा धो लें और इस प्रक्रिया को तब तक दोहराते रहें, जब तक उसका असर दिखना शुरू न हो जाए।

गर्भवती महिलाओं के लिए गुणकारी

गर्भवती महिलाओं के लिए अखरोट खाना फायदेमंद होता है। अखरोट में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी ऐसिड गर्भ में पल रहे बच्चे के दिमागी विकास में मदद करता है। प्रेग्नेंसी के दौरान सही मात्रा में अखरोट का सेवन किया जाए तो यह मां और होने वाले बच्चे दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

नजर आएंगे जवां-जवां

बढ़ती उम्र यानि एंटी एजिंग प्रभावों और कम उम्र में ही स्किन पर होने वाली लकीरों से बचे रहना चाहते हैं, तो अखरोट युक्त दूध का सेवन करें। त्वचा लंबी उम्र तक जवां नजर आएगी। दूध और अखरोट में एंटी एजिंग गुण मौजूद होते हैं। इन दोनों को साथ में मिलाकर पीने से नई कोशिकाओं का निर्माण होता है। साथ ही इससे त्वचा में कसाव और निखार आता है।

कुछ लोगों को अक्सर फंगल इन्फेक्शन की समस्या होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो काला अखरोट आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। काला अखरोट फंगल इन्फेक्शन को बढऩे से रोकता है।

ऐसे करें अखरोट का सेवन

अति हर चीज की बुरी होती है। निश्चित मात्रा में अखरोट का सेवन ही लाभदायक है। अखरोट के सेवन का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसे भिगोकर खाना चाहिए। इसके लिए रात में 2 अखरोट की गिरी को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे खाएं। ऐसा करने से इसके सेवन के फायदे आपको काफी जल्द नजर आने लग जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.