
जयपुर। साल 2022 का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। नया साल हर राशि के जातकों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। कारोबार में लाभ के साथ तरक्की आपका साथ देगी। आर्थिक स्थिति सही रहने के साथ जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। वहीं करियर में नई बुलंदियां छुएंगे। आचार्य हनुमान सहाय शर्मा से जानिए राशिनुसार कैसा रहेगा आपका नया साल 2022
मेष राशि का वार्षिक राशिफल
मेष राशि के जातकों का नया साल 2022 काफी अच्छा जाने वाला है। जहां आपको करियर में सफलता प्राप्त होगी। वहीं आपकी मेहनत रंग लाएगी। आमदनी के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही सेहत की बात करें तो थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत हैं।
वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल
इस साल वृषभ राशि के जातकों को बिजनेस में अधिक लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही साल 2022 में आपके दाम्पत्य जीवन में मजबूती बनी रहेगी। इस वर्ष आप ज्यादा लापरवाही न करें अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए नया साल किसी वरदान से कम नहीं होगा। जहां एक ओर शिक्षा के नए-नए रास्ते खुलेंगे। वहीं कारोबार करने वाले लोगों को धनलाभ मिलने के काफी अवसर मिलेंगे।
कर्क राशि का वार्षिक
नए साल में कर्क राशि के जातकों की किस्मत पूरे जोर से साथ देने वाली है। नए वाहन खरीदने का मौका मिलेगा। बिजनेस बढ़ाने के लिए आपको थोड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कुल मिलाकर यह वर्ष आपका अच्छा बीतने वाला है।
सिंह राशि का वार्षिक राशिफल
सिंह राशि के जातकों को धन के मामलों में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन बिजनेस में लाभ मिलेगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग आपको आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहन देगा। लंबे समय से संतान के इच्छुक जातकों की इच्छा पूरी होगी।
कन्या राशि का वार्षिक राशिफल
कन्या राशि के जातकों को जमीन-जयदाद में फायदा मिलेगा, लेकिन फिजूल खर्च करने से बचें। यह वर्ष नए विवाहित जोड़ों के लिए भी अच्छा रहने वाला है। एक दूसरे के साथ मीठी नोक-झोंक होगी, जिससे दोनों के बीच मिठास और बढ़ जाएगी।
तुला राशि का वार्षिक
तुला राशि के जातकों के लिए यह साल ठीक-ठाक जाने वाला है। कुछ नए काम करने का विचार करेंगे। वहीं बिजनेसमैन को व्यापार में थोड़ा मुनाफा हो सकता है। इस वर्ष में आप अपने कार्यस्थल और अपने बिजनेस से जुड़े मामलों में सोच विचार करके ही फैसला लें।
वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल
बचत के लिए आप कारोबार में कुछ बदलाव करने का विचार बनाएंगे। यदि बिजऩेस में ज़्यादा पैसा लगाने की स्थिति बने तो उस काम के लिए पहले पूरी जानकारी जुटा लें। इस साल अप्रैल के पहले ही आपको कोई अच्छी नौकरी मिलेगी।
धनु राशि का वार्षिक राशिफल
धनु राशि वाले कारोबार की परेशानियों से चिंता मुक्त होंगे और बाकी छोटी-मोटी जो परेशानियां हैं, उनसे भी आप जल्द ही मुक्त हो जाएंगे।
मकर राशि का वार्षिक राशिफल
साल 2022 में मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। करियर में तरक्की सुनिश्चत होने से आपको धन लाभ होगा। साथ ही पैतृक सम्पत्ति का भी पूरा लाभ आपको मिलेगा। वहीं आपके स्वास्थ्य के लिए यह साल मिला-जुला रहेगा।
कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल
कुंभ राशि के छात्रों को साल के शुरू होते ही कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इसके साथ ही इस राशि के लोग अपने करियर को लेकर इस साल थोड़े भावुक रहेंगे। हालांकि नौकरी ढूंढ रहे युवाओं की मुराद पूरी होगी। इस साल आपका दाम्पत्य जीवन बहुत शानदार रहने वाला है। आपका और आपके जीवनसाथी का मान-सम्मान बढेगा, लेकिन आपको लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। साल के अंत तक आपको अचानक धन लाभ होगा।
मीन राशि का राशिफल
शिक्षा की दृष्टि से आपके लिए यह साल शानदार रहने वाला है। बैंकिंग और कानून की शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों के लिए साल 2022 अनुकूल रहेगा। सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह वर्ष एक सुनहरा अवसर है। यह वर्ष आपके काम करने के तरीकों में बदलाव लाएगा, जिससे आपको लाभ मिलेगा।