
मदनगंज किशनगढ़ . राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा किशनगढ में उपशाखा अध्यक्ष सुभाष चन्द शर्मा की अध्यक्षता में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर सामाजिक समरसता पर व्याख्यानमाला व सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया।
उपशाखा मंत्री चेतन प्रकाश व्यास ने बताया कि सामाजिक समरसता दिवस पर डॉ भीमराव अंबेडकर व आजादी के अमृत महोत्सव पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।
व्याख्यानमाला के मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक भूपेंद्र उबाना ने डॉ भीमराव अंबेडकर के संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके हिंदूवादी दृष्टिकोण से प्रेरित विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महापुरुषों के जीवन को मात्र पढ़ने मात्र से जीवन निर्माण नहीं होने वाला बल्कि महापुरुषों के चरित्र को आत्मसात करते हुए हमें संस्कारित युवा पीढ़ी का निर्माण करना होगा।
शिक्षक विद्यार्थियों में देश प्रेम के साथ संस्कारयुक्त शिक्षा देवे तथा आजादी को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए युवा पीढ़ी में देश के प्रति समर्पण के भाव जागृत करे और अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करे।
तभी हम आजादी के अमृत महोत्सव को जनमानस तक पहुंचा सकेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश महामंत्री महेंद्र लखारा ने संबोधित करते हुए कहा की डॉ भीमराव अंबेडकर मात्र संविधान निर्माता ही नही थे। बल्कि सच्चे समाज सुधारक भी थे।
हमें महापुरुषों के जीवन पर बौद्धिक व्याख्यानमाला का आयोजन करते रहना चाहिए। जिससे युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़ ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए सन्गठन के कार्यक्रमो की जानकारी दी।
प्रदेश विभाग सन्गठन मंत्री पवन कुमावत ने शिक्षकों को संगठित रहने की बात कही। जिला अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा व जिला पर्यवेक्षक रामधन शर्मा ने भी सम्बोधित किया। सुभाष चन्द शर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सन्गठन की रीति नीति पर प्रकाश डालते हुए। उपशाखा के द्वारा वर्ष पर्यंत किये गए शिक्षक हितों व सामाजिक सरोकार के कार्यो की जानकारी दी।
सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह में भागचन्द जैन प्रधानाचार्य ,गुलराज मौर्य उपप्राचार्य, मृदुबाला जैन, जेबुनिशा, हेमलता माथुर, आशा पारीक को प्रशस्ति पत्र, शॉल व नारियल भेंट कर सम्मानित किया।
मंत्री चेतनप्रकाश व्यास ने सभी अतिथियों व शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इसी सहयोग देने की अपील की।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सतीश शर्मा , उपशाखा कोषाध्यक्ष शिवरतन कुमावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार सिंह चौधरी, महिला मंत्री राजश्री शर्मा, उपाध्यक्ष महिला प्रीति शर्मा, चंदा मीणा,उपाध्यक्ष रणजीत जाट,प्रदेश कार्यालय मंत्री रतनलाल माली, नरेंद सोनी, अरविंद पारीक, गणेश राम जाट,नीरज पारीक, विजय सोनी, सुरेश बराला, मनोज परिहार, धर्मवीर कुमावत, अभिषेक शर्मा,राजेश मालाकार, भीम सिंह, सुशील शर्मा, घनश्याम शर्मा किशनलाल मीणा, राजेन्द्र सैन, संजय धीया, दिनेश टेलर,सुरेंद्र चौधरी, रविकान्त, बंशीलाल यादव, शिवजी राम कुम्हार, गोकुलचंद सिंहल, सैंकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। मंच संचालन गोविंद स्वामी ने किया।
