हरियाणा ब्राह्मण कर्मचारी संघ का होली मिलन : 200 से अधिक कर्मचारी सम्मानित

Spread the love

बस्सी, 20 मार्च। हरियाणा गौड़ ब्राह्मण कर्मचारी संघ का प्रतिवर्ष होने वाला वार्षिकोत्सव इस बार श्रीजी महाराज सिद्धपीठ बैनाड़ा धाम – बस्सी (जयपुर) में रविवार, 20 मार्च को आयोजित हुआ। बैनाड़ा धाम पीठाधीश्वर महाराज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने महाराजश्री को संघ की तरफ से गोविंद देव जी की तस्वीर, स्मृति चिन्ह, शॉल भेंट की। महाराजश्री ने आशीर्वचन के रूप में संघ की एकजुटता की पहल की और संस्कारित, सभ्य समाज के निर्माण में संघ की भूमिका स्पष्ट की।

कार्यक्रम में 190 नवनियुक्त और 42 सेवानिवृत्त कर्मचारियों सम्मान किया गया। इस दौरान महिला कर्मचारियों ने भी भागीदारी निभाई। इस कार्यक्रम में लगभग 430 कर्मचारी शामिल हुए।

अंत में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम रखा गया और फागोत्सव में संघ के सदस्यों ने मनमोहक डांस की प्रस्तुति दी। समापन में सामूहिक भोजन प्रसादी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published.