
मदनगंज -किशनगढ़ l किशनगढ़ की पूर्व सभापति गुणमाला पाटनी को राजस्थान भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से किशनगढ़ विधानसभा का संयोजक बनाया गया हैl
किशनगढ़ की सभापति के कार्यकाल व उपलब्धियों के चलते क्षेत्र मे महिला नेत्री के रूप में लोकप्रिय रही गुणमाला पाटनी को कार्यकाल पूरा होने के बाद राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य बनाया गया था। देहात महिला मोर्चा जिला प्रभारी के अलावा प्रदेश भाजपा द्वारा मिले नगर परिषद ब्यावर के गत चुनावो में महिला प्रभारी के दायित्व का पाटनी ने सफलता पूर्वक निर्वहन किया था l
पाटनी के अनुसार प्रदेश से मिली कार्य योजना मे किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के संगठनात्मक बूथ इकाई सहित शक्ति केंद्र अनुसार ग्यारह महिलाओं की टोली बनाकर क्षेत्रीय महिला मोर्चा इकाईयों के माध्यम से केंद्र के मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार तथा लाभार्थियों से संपर्क कर भाजपा को मजबूत किया जाएगा तथा महिला विरोधी कांग्रेस सरकार को आने वाले चुनाव में परास्त करने के लिए क्षेत्र की महिलाएं संकल्पित होकर सतत सक्रिय कार्य करेगी l