
मदनगंज किशनगढ़. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मदनगंज मंडल द्वारा मंगलवार को गोपाष्टमी पर गाय की पूजा करके गोपाष्टमी पर्व मनाया। गोपाष्टमी पर्व पर गाय की पूजा करके मातृशक्ति ने गोवंश की रक्षा का वचन लिया। दीपावली सस्नेह मिलन की राम-राम की व महिलाओं ने आपस में चर्चा की ,कि गाय से हमारा भारत पहले कई सूक्ष्म, लघु व मध्यम रोजगार से युक्त था। घर-घर में लोगों के पास रोजगार था। बेरोजगारी का नामोनिशान नहीं था। भारत आत्मनिर्भर ,स्वाभिमान,एवं रोजगार युक्त था ।सोने की चिड़िया कहलाता था ।इसलिए हमें वापस गोवंश की रक्षा करके भारत को बेरोजगार मुक्त करना है। गाय मां का स्वरूप है ,हर मानव व जीव को बिना भेदभाव के आजीवन दूध देती है। इसलिए हम गाय को गौ माता भी कहते हैं। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मदनगंज मंडल से कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूर्व चेयरमैन गुणमाला पाटनी, जिला मंत्री मंजू मेहता, मदनगंज मंडल अध्यक्ष संतोष पारीक, महामंत्री सुनीता राठी, ममता जैन ,मीडिया प्रभारी रितु मंघनानी, रेखा गर्ग ,सरोज शर्मा, सुमन शर्मा ,मीनू आदि मातृशक्ति उपस्थित रहे।