Spread the love
ब्रसेल्स। बेल्जियम के अधिकारियों ने कांगो के स्वतंत्रता नायक पैट्रिस लुमुंबा का सोने से मढ़ा दांत उनके परिवार को सौंप दिया।
यह कदम ऐसे समय सामने आया है जब इस महीने की शुरुआत में बेल्जियम के राजा फिलिप ने अपने देश के पूर्व अफ्रीकी औपनिवेश कांगो में अपने देश की प्रताड़ता के लिए गहरा खेद व्यक्त किया था, जो बेल्जियम के आकार का 75 गुना है।
लुमुंबा के रिश्तेदारों की उपस्थिति में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में संघीय अभियोजकों ने दांत वाला एक पेटी सौंपा। बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू ने कांगो के अधिकारियों और लुंबा के परिवार से कहा कि यह कदम बहुत देर से उठाया गया। 1961 में हत्या के बाद लुंबा के शरीर को एसिड से विघटित कर दिया गया था ताकि उनकी कोई कब्र नहीं बनाई जा सके।