विद्यार्थियों को देवें संस्कार युक्त शिक्षा

Spread the love

कर्तव्य बोध पखवाडा के तहत व्याख्यानमाला का आयोजन


मदनगंज किशनगढ़.
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा किशनगढ में उपशाखा अध्यक्ष सुभाष चन्द शर्मा की अध्यक्षता में संघ कार्यालय (सुमेर सिटी सेंटर के पास) में स्वामी विवेकानंद एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।
व्याख्यानमाला के मुख्य वक्ता संघ के प्रचारक देवाराम प्रान्त कथा आयाम प्रमुख चितौड़ प्रान्त ने स्वामी विवेकानन्द व नेताजी सुभाष चन्द बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों से आह्वान किया कि हमे महापुरुषो के जीवन चरित्र को आत्मसात करते हुए राष्ट्रनिर्माण में योगदान देना चाहिए। शिक्षक विद्यार्थियों में देश प्रेम के साथ संस्कारयुक्त शिक्षा देवे। आजादी को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए युवा पीढ़ी में देश के प्रति समर्पण के भाव जागृत करे और अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करे।
मुख अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान का एकमात्र शिक्षक संगठन है जो अधिकारों से पहले कर्तव्य की बात करता है। कर्तव्य के प्रति समर्पण राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की पहचान है। प्रदेश विभाग सन्गठन मंत्री पवन कुमावत ने शिक्षकों को संगठित रहने की बात कही। जिला अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने भी सम्बोधित किया।
सुभाष चन्द शर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सन्गठन की रीति नीति पर प्रकाश डालते हुए। बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रतिवर्ष 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती से 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती तक कर्तव्य बहुत पकवाड़ा बनाता है इसी के तहत आज उत्साह का किशनगढ़ में व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है अध्यक्ष शर्मा ने उपशाखा के द्वारा वर्ष पर्यंत किये गए शिक्षक हितों व सामाजिक सरोकार के कार्यो की जानकारी दी।
उपशाखा मंत्री चेतनप्रकाश व्यास ने सभी अतिथियों व शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इसी सहयोग देने की अपील की।
इस अवसर पर जिला मंत्री चेतन जिन्दागल उपशाखा कोषाध्यक्ष शिवरतन कुमावत,महिला मंत्री रेखा बघेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार सिंह चौधरी, महिला मंत्री राजश्री शर्मा, उपाध्यक्ष रणजीत जाट,प्रदेश कार्यालय मंत्री रतनलाल माली,नरेंद सोनी, अरविंद पारीक, गणेश राम जाट, नंदू सिंह, भंवर सिंह राठौड़, राजेश कुमार, मालाकार, चंद्र मोहन सिंह सिसोदिया भीम सिंह फारूक मोहम्मद सुशील शर्मा घनश्याम शर्मा, किशनलाल मीणा, राजेन्द्र सैन, संजय धीया, धर्मेंद्र नरूका, वीरेंद्र नागर, सुखपाल जाट, दिनेश टेलर,सुरेंद्र चौधरी राकेश कुमार सहित शिक्षक उपस्थित रहे। मंच संचालन सतीश शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.