भाजपा मदनगंज मंडल की वार्षिक कार्य समिति की बैठक
सांसद भागीरथ और पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद यादव ने किया संबोधित

मदनगंज-किशनगढ़.
भारतीय जनता पार्टी मदनगंज मंडल की वार्षिक कार्य समिति की बैठक रविवार को रूपनगढ़ रोड स्थित बालाजी की बगीची में आयोजित की गई।
कार्यक्रम का प्रारंभ मां भारती और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के सामने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण व वंदेमातरम गान के साथ प्रारम्भ किया गया। मदनगंज मंडल की गतिविधियों का वार्षिक प्रतिवेदन मंडल अध्यक्ष किशन बंग ने प्रस्तुत किया जिसमें मुख्य रूप से कोरोना काल के दौरान किए गए सेवा कार्यों एवं वर्ष भर में आयोजित विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। सांसद भागीरथ चौधरी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों व कोरोना काल के दौरान किये गए प्रबंधन के बारे में प्रकाश डालते हुए मोदी सरकार की जनउपयोगी योजनाओं एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद यादव ने संगठन में कार्यकर्ता निर्माण व एकात्म मानववाद सिद्धांत के बारे में प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठित होकर संगठन को मजबूती देने की बात कही व महेंद्र पाटनी ने सुंदरसिंह भंडारी के आदर्श जीवन परिचय का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को उनसे प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रीय सेवा में कार्य करने हेतु आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष डॉ. विकास सोनगरा ने राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये सरकार के भ्रष्टाचार व कुप्रबंधन को उजागर किया। मंच पर अतिथियों में वरिष्ठ मांगीलाल अग्रवाल, सभापति दिनेश सिंह राठौड़, उपसभापति मनोहर तारानी, विमल बडज़ात्या मंचासीन रहे। मंच का संचालन मंडल महामंत्री कमल जैन के द्वारा किया गया एवं अंत में राष्टगान के साथ पधारे हुए सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार मंडल महामंत्री जगदीश सोनगरा के द्वारा किया गया।
यह हुए शामिल
कार्यसमिति बैठक में मुख्य रूप से पारसमल बाकलीवाल, सीताराम साहू, गुुणमाला पाटनी, सुनील दरड़ा, राजीव शर्मा, पंकज पहडिय़ा, समरथ र्सिंह राठौड़, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश पटवारी, तारा सिंह बंजारा, वाहिद मंसूरी, मृदुला पांडे, गीता बाकोलिया, मंडल महामंत्री पुनीत जैन, मंडल मंत्री कैलाश गेना, कैलाश राव, प्रियंका भूपारिया, कंचन देवी शर्मा, जगदीश सिंह शेखावत, प्रहलाद जांगिड़, जुगल राठी, ओम मीणा, सनी राव, मनीष बंजारा, सुशील दाधीच, हर्षित अजमेरा, लखन सेन, रजनीश सेन, मनीष भूपारिया, पार्षद अनिल राव, मानाराम जाट, मानवेंद्र सिंह, नवीन जिंदागल, ओम यादव, सुनीता राठी, निधि पहाडिय़ा, सुर ज्ञान देवी, बिरजू नरूका, बिना रावत, तरुणा जैन, राजू शर्मा, अजित जैनए, बबलू रावत, सूर्य प्रकाश शर्मा, सुखदेव बंसल, लाभ सिंह, कैलाश चंद तंवर, कालूराम भूपारिया, संतोक सिंह, नरेंद्र जीनगर, आदित्य डागा, सतीश पराशर, नौरत सिसोदिया, अशोक शोभानी, राजेश शर्मा, उमेश छापरवाल, संतोष पारीक, इकबाल मंसूरी, मो. शब्बीर आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
