भीलवाड़ा में दो नई उप तहसीलों का गठन

Spread the love

सीएम ने दी स्वीकृति


जयपुर.
सीएम अशोक गहलोत ने भीलवाड़ा जिले के टोंकरवाड़ तथा सुवाणा को नवीन उप तहसील बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इससे लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में सुगमता होगी। नवीन उप तहसील टोंकरवाड़ में 4 भू.अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 15 पटवार मण्डल तथा 42 राजस्व ग्राम और नवीन उप तहसील सुवाणा में 3 भू.अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 10 पटवार मण्डल, 35 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 के बजट में प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार संबंधी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने नियमों में शिथिलता देते हुए यह स्वीकृति प्रदान की है।

17 जिलों में 2 लेन के बनेंगे राजमार्ग

सीएम गहलोत ने प्रदेश में 17 जिलों के 40 विधानसभा क्षेत्रों के ऐसे राजमार्ग (स्टेट हाइवे) जो 2 लेन नहीं है उन्हें 2 लेन बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस स्वीकृति से 1200 करोड़ रुपए की लागत से कुल 1001.7 किलोमीटर सडक़ों के 53 कार्य होंगे। इस निर्णय से इन जिलों में निवास करने वाले और राजमार्गों से गुजरने वाले वाहन चालकों को वाहन संचालन में सुगमता आएगी। साथ ही सडक़ दुर्घटनाओं में कमी आएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट 2022-23 में प्रदेश में ऐसे राजमार्ग जो 2 लेन के नहीं है उन्हें 2 लेन कराने के लिए घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version