जयपुर में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

Spread the love

जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश


जयपुर.
जयपुर जिला कलक्टर राजन विशाल ने एक आदेश जारी कर मानसून सत्र-2022 के लिये जिला ईओसी एवं बनीपार्क नगर निगम हेेरिटेज एवं ग्रेटर के जोन वाईज बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गये है जिनमें पर्यवेक्षण एवं प्रभारी अधिकारी भी नियुक्त किये गये है।
आदेशानुसार जिला ईओसी के दूरभाष नम्बर 0141-20204475, 2204476 टोल फ्री 1077 रहेगा एवं इसके प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर दक्षिण मोहम्मद अबूब्रक होगे। केन्द्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनीपार्क अग्निशमन केन्द्र का दूरभाष नम्बर 0141-2201898, 2203518 एवं मोबाइल नम्बर 8279179061 बाढ़ नियंत्रण कक्ष घाटगेट अग्निशमन केन्द्र का दूरभाष नम्बर 0141-2615550 एवं मोबाइल नम्बर 8279179063 बाढ़ नियंत्रण कक्ष आमेर अग्निशमन केन्द्र का दूरभाष नम्बर 0141-2531282 एवं मोबाइल नम्बर 8279179060 बाढ़ नियंत्रण कक्ष मानसरोवर अग्निशमन केन्द्र का दूरभाष नम्बर 0141-2395566 एवं मोबाइल नम्बर 8764880020 बाढ़ नियंत्रण कक्ष मालवीय नगर अग्निशमन केन्द्र का दूरभाष नम्बर 0141-2755930 एवं मोबाइल नम्बर 8764880030 बाढ़ नियंत्रण कक्ष विश्वकर्मा अग्निशमन केन्द्र का दूरभाष नम्बर 0141-2330080 एवं मोबाइल नम्बर 8764880040 रहेगा।

भरे नाले बढ़ाएंगे परेशानी

राजधानी होते हुए भी जयपुर शहर का डे्रनेज सिस्टम विकसित नहीं है। नाले भरे पड़े है और नियमित सफाई की व्यवस्था नहीं है या उपेक्षित है। अब बरसात के मौसम में यह नाले ही मुसीबत बढ़ाएंगे। इससे सडक़ोंं पर गंदा पानी और कचरा बहता नजर आएगा जिससे नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। वहीं बरसाती पानी के संग्रहण की भी ठोस व्यवस्था नहीं बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *