
गाया राष्ट्रगान, बांटी मिठाइयां
मदनगंज-किशनगढ़.
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी किशनगढ़ के सानिध्य में 76 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह राजीव गांधी स्मृति भवन कांग्रेस कार्यालय किशनगढ़ पर स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण ब्लॉक अध्यक्ष रमेश जाजू व नगर अध्यक्ष मोहित खंडेलवाल द्वारा किया गया। सभी ने राष्ट्रगान गाया मिठाइयां बांटी एवं कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी शांतिलाल झांझरी, राधेश्याम वैष्णव, महेंद्र सैन, किशन लाल गहलोत पार्षद एवम महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हमीदा बानो, पार्षद राकेश शर्मा, परवीन बानो, अंजू मेघवंशी, सुशील अजमेरा, परमेंद्र जोशी, महेंद्र यादव, धन्ना लाल यादव, घनश्याम सिंह सोढा, पप्पू लाल मेघवाल, अजीज मोहम्मद, राहुल चोरडिया, तक्की मोहम्मद, कृष्णावतार शर्मा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष तेजपाल बजाड़, मदन लाल मेघवाल, देवेंद्र सिंह सिसोदिया, देवकीनंदन लखोटिया, सलीम शेख, विष्णु वैष्णव, नसरुद्दीन देशवाली, इशाक मोहम्मद, हनफी आजम कुरैशी, सांवरिया कुमावत, गोवर्धन मेघवंशी, इरफान खान, प्राणेश सेन उपस्थित रहे। साथ ही मुकेश सक्सेना, श्रीराम गोडेश्वर, सिकंदर एडवोकेट आमिर हनफी इस्लामुद्दीन, दीपक खटाना, लव चोरडिया, खुश चोरडिया, देवऋषि पारीक, जगदीश वैष्णव, सौदान गुर्जर, भागचंद गुर्जर, हरिराम तवर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन संगठन महामंत्री राधेश्याम वैष्णव ने किया।